अटल पेंशन योजना: 9 करोड़ नामांकन पार, एपीवाई ने रचा नया रिकॉर्ड | APY Latest Update 2026

अटल पेंशन योजना ने 9 करोड़ नामांकन पार कर नया रिकॉर्ड बनाया, 2025-26 में सबसे ज्यादा 1.35 करोड़ पंजीकरण दर्ज।
अटल पेंशन योजना 9 करोड़ नामांकन रिकॉर्ड 2026

सरकारी की एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना ने अहम उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकारी की अटल पेंशन योजना में 21 अप्रैल 2026 को कुल सकल नामांकन 9 करोड़ के पार पहुंच गया। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के तहत संचालित यह योजना देश के असंगठित क्षेत्र और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक भरोसेमंद पेंशन व्यवस्था बन चुकी है।

यह भी पढ़ेंः जानें क्या है अटल पेंशन योजना

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 1.35 करोड़ से अधिक नए अभिदाताओं ने इस योजना से जुड़कर अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक पंजीकरण दर्ज किया। यह आंकड़ा दर्शाता है कि योजना की पहुंच लगातार बढ़ रही है और आम लोगों के बीच इसका भरोसा मजबूत हुआ है।

2015 में शुरू हुई योजना, एक दशक में बड़ी उपलब्धि

अटल पेंशन योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को हुई थी। इसका उद्देश्य हर नागरिक को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना है। यह एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसमें नियमित योगदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन दी जाती है।

पिछले दस वर्षों में योजना के विस्तार में बैंकों, डाक विभाग और विभिन्न वित्तीय संस्थानों की सक्रिय भूमिका रही है। इसके साथ ही जागरूकता अभियानों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने भी अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने में मदद की है।

क्या हैं अटल पेंशन योजना के मुख्य लाभ

इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की गारंटीकृत मासिक पेंशन मिलती है। अभिदाता की मृत्यु के बाद यह पेंशन उसके पति या पत्नी को मिलती रहती है। दोनों के निधन के बाद संचित राशि नामित व्यक्ति को वापस कर दी जाती है।

यह व्यवस्था परिवार को दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे यह योजना कम आय वाले वर्गों के लिए खास महत्व रखती है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

अटल पेंशन योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि आवेदक आयकरदाता न हो। योजना में शामिल होने के बाद व्यक्ति को नियमित रूप से अंशदान करना होता है, जो चुनी गई पेंशन राशि के अनुसार तय होता है।

सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मजबूत कदम

अटल पेंशन योजना ने कम समय में बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। 9 करोड़ नामांकन का आंकड़ा यह संकेत देता है कि देश में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

“एपीवाई का साथ है तो जीवन का सुरक्षा कवच साथ है” यह संदेश अब बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच चुका है और आने वाले समय में इसके और विस्तार की संभावना दिखाई देती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम |
21-09-2026