benefits of watermelon-तरबूज कई तरह की बीमारियों को दूर भगाने में मदद करता है। इसके फायदे चौंकाने वाले हैं। माना जाता है कि तरबूज को चबाकर खाने से फायदे बढ़ जाते हैं।
benefits of watermelon in Hindi
गर्मी के मौसम में मिलने वाले फलो में से एक फल है तरबूज(Watermelon)। यह काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोषण और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। तरबूज में पानी की मात्रा भी काफी होती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। कहते हैं कि तरबूज को चबाकर खाने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि तरबूज को ज्यादा नहीं खाना चाहिए। ब्रेकफास्ट औऱ लंच के बीच तो इससे बचना चाहिए। इसको खाने का सही समय शाम है लेकिन रात में खाने से बचना चाहिए।
- JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड
- आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें
- WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी?
- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित
- सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार
तरबूज में विटामीन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए और बीटा कैरोटीन के लेबल को सामान्य रखता है और बालों की वृद्धि में मददगार होता है। अगर शरीर में किसी तरह की जलन है तो तरबूज खाना लाभदायक होता है। इसकी कैलोरी काफी कम होती है इसलिए इसके सेवन से वजन भी नहीं बढ़ता है। यह कई पोषक तत्वों वाला फल है जो दिल की सेहत को भी दुरूस्त रखता है। खास यह कि इसमें लाइकोपीन पाया जाता है जिससे कोल्स्ट्राल कम होता है और ब्लड प्रेशर काबू में रहता है। लाइकोपीन से आंको की रोशनी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। तरबूज में एमिनो एसिड, सीटूलाइन और नाइट्रिक ऑक्साइड पाया जाता है जो अचानक ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी से मसूढ़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
अस्वीकरण
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)





