Benefits of almonds-बादाम (Almonds) के फायदे कई तरह से होते हैं। इससे स्किन ग्लो से लेकर ब्रेन को मजबूत करने तक में मदद मिलती है। बादाम किस तरह से खाना चाहिए कि इसका लाभ ज्यादा हो इस पर विभिन्न राय हैं। मगर सर्वमान्य राय भी ऐसे हैं जिनको अपनाने से इसका लाभ मिल सकता है। रात को पानी में भीगोकर सुबह बादाम खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। मगर आप कम मात्रा में बादाम खा रहे हैं तो लाभ उस तरह से नहीं मिलेगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि रोजाना प्रचर मात्रा में बादाम खाना चाहिए। इससे उसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर आदि मिल सकें।
कितना और कैसे खाना चाहिए कि मिले बादाम के फायदे
हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है उसी प्रकार उसकी जरूरतें भी अलग अलग होती हैं। किसको कितनी प्रोटीन, कैल्शियम औऱ कैलोरी चाहिए यह भी उम्र और वजन के मुताबिक तय होता है। रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए इस पर कोई गाइड लाइंस तो नहीं है। मगर कुछ स्टडीज ने बादाम की मात्रा आदि पर जरूर बताया है। इनके आधार पर बादाम की मात्रा तय की जा सकती है। अब सवाल है कि बादाम किस तरह खाएं कि उसका अधिकतम फायदा मिल सके। माना जाता है कि बादाम को रात में भिगोकर सबह उसका छिलका उतारकर खाने से लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें-
- CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा
- दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार?
- पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार
- फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें
- कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा
कई स्टडीज में बताया गया है कि एक युवा को रोजाना 12 बादाम खाना चाहिए। इसमें करीब 4 ग्राम प्रोटीन निकलता है जो एक दिन के लिए जरूरी है। 12 बादाम 14 ग्राम नट्स के बराबर होता है। इससे 4 ग्राम प्रोटीन के अलावा 85-87 कैलोरी होती है। 6-9 ग्राम फैट और 1-2 ग्राम फाइबर भी इससे शरीर को पहुंच जाता है। वैसे तो बच्चों को युवाओं से दोगुना बादाम देना चाहिए लेकिन अगर रोजाना 10 बादाम भी दिए जाएं तो बच्चों को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है।
ब्रेन और त्वचा को मिलने वाले बादाम के फायदे
बादाम में गुड टाइप ऑफ फैट होता है, जिसमें अनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं जो ब्रेन के लिए सबसे बेस्ट होते हैं। त्वचा के लिए भी बादाम काफी फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा को पोषण देता है। इसके अलावा बादाम में एंटीआक्सीडेंट के गुण होते हैं और यह कैंसररोधी एजेंट के रूप में भी काम करता है।





