world cup-8 साल से इंतजार कर रही आस्ट्रेलिया की टीम में ये चोटिल खिलाड़ी भी

world cup

world cup 2023-मेलबर्न, एजेंसी। पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को चोटों के बावजूद भारत में होने वाले विश्व कप (world cup) के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इनके अलावा गेंदबाजी हरफनमौला सीन एबॉट पहली बार दुनमिंट में खेलेंगे।

world cup 2023- आठ साल से इंतजार

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2015 में विश्व कप का खिताब जीता था। उससे पहले लगातार तीन बार 1999, 2003 और 2007 में विश्व चैंपियन रह चुकी है। भारत की मेजबानी में हुए 1987 विश्व कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने ही जीता था।

फिट होने का यकीन – कमिंस और स्मिथ कलाई की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें एशेज सीरीज के दौरान लगी थी। वहीं स्टार्क और मैक्सवेल ग्रोइन और टखने की चोट का शिकार हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली के मुताबिक, ये सभी जल्दी ही फिट हो जाएंगे और भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में उनके चयन की उम्मीद है। विश्व कप की अंतिम टीम के ऐलान से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका में आठ वनडे मैच खेलने हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जांपा। स्पिनरों को जगह एडम जांपा और एश्टन एगर दो स्पिनरों को टीम में जगह मिली है जबकि जोश इंगलिस बैकअप विकेटकीपर हैं। टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका में पांच वन डे मैचों की सीरीज और भारत में तीन वन डे खेलने हैं। विश्व कप से पहले उसे नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं। विश्व कप में 8 अक्टूबर को चेन्नई में भारत से पहला मैच खेलना है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
15-11-2026