Benefits of meditation-मेडिटेशन के इन फायदों को क्या आप भी जानते हैं

Benefits of meditation

Benefits of meditation-डीजिटल (Digital) युग की सुविधाएं तो बहुत हैं मगर आज के युग में तनाव भी हर समय रहने लगा है। बच्चे हों या बड़े सबके जीवन में किसी ना किसी तरह का तनाव है, कई बार यह तनाव ज्यादा ही बढ़ जाता है। ज्यादातर लोग तनाव को दूर करने के लिए टीवी सीरियल, वेब सीरीज या संगीत आदि की मदद लेते हैं।

Benefits of meditation in Hindi

मेडिटेशन(Meditation) या ध्यान ऐसी क्रिया है जिसमें व्यक्ति अपने मन को चेतना की एक विशेष स्थिति में लाने की कोशिश करता है। कई धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अलावा शास्त्रों के मुताबिक मन को इस स्थिति में लाने का प्रयास सदियों से चला आ रहा है। ध्यान मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है इससे आप स्वस्थ महसूस करते हैं। अब ये बात कई रिसर्च में भी सामने आ चुकी है कि मेडिटेशन यानि ध्यान का नियमित अभ्यास तनाव को दूर करता है, बेचैनी को कम करता है, उदारता की वृद्धि करता है और आत्म सम्मान, आत्म-जागरूकता में मदद करता है।

ऑफर-https://amzn.to/45IIyG1

कई शोधों में यह भी देखा गया है कि ध्यान का निरंतर अभ्यास उम्र बढ़ने की गति को कम कर देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके अभ्यास से तनाव दूर होता है और शरीर पर सकारात्मक परिणाम दिखने लगते हैं। ध्यान वेगस तंत्रिकाओं को उत्तेजित करता है जो सकारात्मक भावनाओं और आराम को बढ़ावा देता है। इसका निरंतर अभ्यास दिमाग को साफ करता है और व्यक्ति खुद को उर्जावान महसूस करता है। यह शरीर में प्राण के स्तर को बढ़ाता है औऱ इसके बढ़ने से बेचैनी और अवसाद दोनों में आराम मिलता है। ध्यान करने से फोकस के साथ साथ यादादाश्त बढ़ाने में भी मदद मिलती है। ध्यान आपको वर्तमान में जीने में मदद करता है। शोध कहते हैं कि निरंतर अभ्यास से यह पुराने दर्द को ठीक कर देता है। यह सब फायदों से ब्लड प्रेशर, सिर दर्द, नींद ना आने, इम्यून सिस्टम, छाले, यहां तक रिश्तो में सुधार का भी लाभ होता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके |
15-11-2026