Benefits of blood donation-रक्त दान से मिलते हैं ये सारे फायदे जानेंगे तो आप भी करना चाहेंगे रक्त दान

Benefits of blood donation

Benefits of blood donation-रक्तदान को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां हैं। कई लोग मानते हैं कि रक्तदान से कमजोरी महसूस होती है। लेकिन सच ये है कि रक्तदान हमारी फिटनेस के लिए बहुत जरूरी होता है। रक्तदान से मिलने वाले चंद फायदों के बारे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं।

Benefits of blood donation in Hindi

ब्लड डोनेशन से मिलने वाले फायदो के बारे में ऐसे समझिए, एक यूनिट ब्लड में 200 एमएल आरसीबी, 100 एमएल एडिटिव सॉल्यूशन और 30 एमएल प्लाज्मा होता है। एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट पैक्ड, एक यूनिट प्लाज्मा और एक यूनिट प्लेटलेट्स बनाया जाता है। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि एक यूनिट बल्ड डोनेट करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।

ऑफर-https://amzn.to/3LjW5vt

ब्लड डोनेट करने से सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि रक्तदान करने वाले शख्स को यह पता चल जाता है कि वह किसी बीमारी का शिकार तो नहीं है। दरअसल रक्तदान करने के बाद योग्य मेडिकल स्टाफ उस खून की जांच करता है। हेपटाइटिस बी और हेपटाइटिस सी, एचआईवी सहित अन्य संक्रमणो की जांच की जाती है और समय रहते बीमारी का पता लग जाता है। ब्लड डोनेट करने से तनाव और नकारात्मक विचार भी दूर रहते हैं। नियमित रूप से ब्लड डोनेट करने से पहले स्टोर किए गए आयरन की मात्रा में कमी आती है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। रक्तदान से शरीर में नई कोशिकाएं बनने में भी मदद मिलती है। रक्तदान करने के 48 घंटे के भीतर बॉडी बोनमैरो के साथ मिलकर नया ब्लड बना लेती है। 30-60 दिनों के भीतर डोनेट किया ब्लड रिप्लेस हो जाता है। रक्तदान करने वालों के कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड आदि के स्तर में कमी आती है।

ब्लड डोनर का वजन करीब 50 किलोग्राम होना चाहिए। रक्तदान करने वाला शख्स तंदुरुस्त होना चाहिए। डोनर की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 65 साल होनी चाहिए। ऐसा व्यक्ति, जिसने 3 महीने के भीतर रक्तदान न किया हो। ब्लड डोनर का ब्लड प्रेशर, तापमान और पाल्स रेट सामान्य होनी चाहिए। साथ ही हीमोग्लोबिन लेवल 12.5 होना चाहिए।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र |
28-09-2026