angur khane ke fayde-जानेंगे ये फायदे तो आज से खाना शुरू कर देंगे अंगूर

angur khane ke fayde

angur khane ke fayde-गर्मियों में लोग अंगूर का सेवन खूब करते हैं। यह कई लोगों का पसंदीदा फल है। इसे ना तो छीलने की जरूरत होती है ना ही बीज निकालने की बस तोड़कर फट से खाने वाले फल में मिठास भी होती है। इसमें विटामिन ए, बी, 6 पोटाशियम, कैलेशियम, फॉस्फोरस फोलेट और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं अंगूर के कुछ खास फायदे।

angur khane ke fayde-सेहत को कई लाभ पहुंचाता है अंगूर

अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। मुक्त कण ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा कर सकते हैं। यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही नहीं यह कैंसर औऱ दिल के रोग को बढने का जोखिम भी पैजा करते हैं। अंगूर में पॉलीफोनल्स शामिल है जो रक्त चाप को कम करने और रक्त प्रवाह को सुचारू करने के लिए जाने जाते हैं। दिल के लिए इसीलिए अंगूर अच्छे माने जाते हैं।

विटामिन सी से भरपूर अंगूर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देता है। यह संक्रमण और विकारों से लड़ने में मददगार होते हैं। अंगूर में एंटी इंफेलेमेटरी रसायन होते हैं। यह पूरे शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। कैंसर, अल्जाइमर रोग और ह्रदय रोग पुराने सूजन से संबंधित रहे हैं।

अंगूर में यौगिक होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकते हैं। इसमें फाइबर होता है जो अच्छे पाचन तंत्र के लिए आवश्यक है। अंगूर में ऐसे यौगिक होते हैं जो मस्तिष्क के काम को बेहतर करने में मददगार होते हैं। अंगूर को खाने का सही समय मिड मार्निंग या दोपहर है। सुबह खाली पेट और रात को अंगूर कभी नहीं खाना चाहिए।

जानने योग्य

(अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख केवल जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है।)

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा |
14-10-2026