noida news-दो भाई जिनका काम है बाइक चोरी, निशाने पर होता है बुलेट मोटरसाइकिल, देखिए वीडियो

noida news

noida news-दोनो सगे भाई हैं, लेकिन मिल कर मेहनत करने की बजाय दोनों वाईक चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। नोएडा पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में इन दोनो भाई और उनके साथी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से की है।

noida news यह है पूरा मामला

नोएडा पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी में गिरोह सरगना रजनीकान्त व उसका भाई विनय और आदित्य पाल हैं। इन्हें तिलपता गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की आर1(5) यामाह मोटर साईकिल को मौके पर बरामद किया गया। कडाई से पूछताछ में उनके द्वारा बताया कि वे एनसीआर , नोएडा में घूम फिर कर मौका पाकर दो पहिया वाहनो का लॉक खोलकर मोटर साईकिल चोरी करते है तथा उनको अन्य जनपदो अलीगढ़ , एटा आदि जनपदो में बेच देते है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चोरी की बाइक छिपाने के लिए UPSIDC कालोनी की बंद पड़ी खंडहर बिल्डिंग में गोदाम भी बना रखा था। पुलिस इनकी निशानदेही पर वहां से 20 मोटर साईकिल जिनमें 07 बुलेट , 01 अपाचे , 01 एफजैड एस यामाह , आर-1 (5) यामाह शेष 09 स्पलेंडर व पैशन प्रो मोटर साईकिल बरामद की।

इनमें से चार मोटर साईकिलो पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी। बरामद मोटर साईकिलो के सम्बन्ध में जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना सूरजपुर , थाना कासना , थाना बिसरख , थाना फेस -2 , थाना बीटा 2 में मोटर साईकिल चोरी के सम्बन्ध में भिन्न भिन्न तारीखों में केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर है जिनके द्वारा वाहन चोरी करते समय बुलेट मोटर साईकिल को प्राथमिकता दी जाती है।

पढ़ने योग्य

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी |
03-11-2026