लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा धरा गया, तीन साल से था फरार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। वह तीन साल से फरार था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हाथो गिरफ्तार इस गुर्गे की पहचान योगेश उर्फ हिमांशु उर्फ गोघा के रूप में हुई है। वह अंतरिम जमानत पर बाहर आया था औऱ तभी से फरार था। हत्या की चेष्टा के एक मामले में उसे सजा भी हो चुकी है। उसके खिलाफ 16 केस दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह और रंजीत सिंह की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे योगेश को एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से एक .32 बोर की सेमी आटोमेटिक पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि योगेश बाहरी दिल्ली या आसपास छिपा है। 22 मई को सूचना मिली की वह ब्रितानिया चौक फ्लाई ओवर के पास आएगा। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रंजीत सिंह के नेतृत्व में एसआई जसविंदर, हेडकांस्टेबल नवीन, धीरज, हरविंदर और कांस्टेबल राजेश की टीम बनाई गई। पुलिस ने पैदल ही चल रहे योगेश को सरेंडर करने के लिए बोला तो उसने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम के उपर फायर कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उस पर काबू पा लिया। तलाशी में उसके पास से सेमीआटोमेटिक पिस्टल बरामद किया गया।

पूछताछ में योगेश उर्फ हिमांशु ने लूटपाट, डकैती, हत्या की चेष्टा जैसे 16 मामलो में लिप्त होने की बात स्वीकार की है। नरेला में हुए हत्या की चेष्टा के मामले में उसे 2019 में चार साल की सजा हुई । जून 2020 में उसे 45 दिन की अंतरिम जमानत मिली। इसके बाद से ही वह फरार था। लॉरेंस बिश्नोई-गोगी गैंग का सक्रिय सदस्य होने की बात भी उसने स्वीकार की है। विश्नोई गैंग के कई गुर्गे गिरफ्तार हो चुके हैं मगर कई राज्यों में उसके गैंग के फैले होने की वजह से अभी कईयों की गिरफ्तारी होनी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026