दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्करों का एक ऐसा गिरोह जिसमें शामिल हैं महिलाएं और नाबालिग भी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की राजौरी गार्डन पुलिस ने तेलांगना से दिल्ली तक फैले ड्रग तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तस्करी में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह में दो महिलाएं और दो नाबालिग भी शामिल हैं। तस्करी के इस रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने 2860 किमी के इलाके में छापेमारी की। दिल्ली, प्रयागराज, अलीगढ़ और तेलांगना में मारी गई इस छापेमारी में करीब 67 किलो गांजा बरामद किया गया।
वेस्ट दिल्ली पुलिस के मुताबिक 20 नवंबर को एसआई अरविंद, एएसआई सुभाष, हेडकांस्टेबल रेशम और कांस्टेबल राम भरोसी की रात में गश्त थी। रघुवीर नगर कोएड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास उन्हें एक संदिग्ध शख्स बोरी के साथ दिखा। तलाशी लेने पर बोरी से 7.250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान जकीरूल हसन के रूप में हुई। राजौरी गार्डन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल शर्मा के नेतृत्व में पूछताछ शुरू हुई तो पता लगा कि जकीरूल तस्करों के बड़े गिरोह का सदस्य है। गांजा तस्करी का यह रैकेट तेलांगना के गोदावरी नदी किनारे बसे भद्रा चेलम से संचालित हो रहा था।
गिरोह के 11 सदस्यों की शिनाख्त की गई। इनकी पहचान जकीरूल, मुन्ना यादव, शहवाज, नीरज उर्फ पंडित अश्वनी कुमार, महिला हसीरान खातून, महिला काजल, पलासी लक्ष्मण, दो नाबालिग, पलासी सोमया के रूप में हुई।
गिरोह के सदस्यों की पहचान करने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो पता लगा कि मुन्ना यादव शादी करने प्रयाग राज गया हुआ है। एसआई अरविंद और कांस्टेबल राम कुमार को प्रयागराज भेजा गया। पुलिस ने सघन तलाशी के बाद मुन्ना के शादी समारोह स्थल की पहचान कर ली। उसे स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। शहवाज अलीगढ़ का निवासी है वह 30 किलो गांज के साथ गया था पुलिस उसकी तलाश में अलीगढ़ पहुंची। वहां भी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहवाज को 29 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस तेलांगना पहुंची जहां होटल, लाज आदि में छापेमारी कर पुलिस ने अश्वनी, नीरज, हसीरान खातून, काजल, पलासी लक्ष्मण औऱ पलासी सोमैया को गिरफ्तार कर उनकी मदद करने वाले दो नाबालिगों को भी हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से कुल 66.25 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी से पहले से दर्ज तस्करी के कई मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह एक बड़ा तस्कर गिरोह था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? |
17-11-2026