होली पर दिल्ली पुलिस की इन दिशा निर्देशों को रखें याद

होली (धुलेंडी) का पर्व इस वर्ष 08 मार्च, 2023 (बुधवार) को मनाया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने होली पर विशेष दिशा निर्देश जारी किए है, इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने सड़कों पर पैदल चलने वालों और मोटर चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर-स्पीडिंग, लापरवाह ड्राइविंग, टेढ़ी-मेढ़ी ड्राइविंग, खतरनाक ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिग द्वारा ड्राइविंग, बिना हेलमेट के वाहन चलाना/सवारी करना, दोपहिया वाहनों पर स्टंट करना आदि को रोकने हेतु व्यापक यातायात व्यवस्था की है ।
यातायात उल्लंघन का पता लगाने और उचित कार्यवाही के लिए विशेष जाँच दल का गठन किया गया है। इस दल में 2033 यातायात अधिकारी शामिल हैं, इनको 287 प्रमुख चौराहों और 233 ड्रंकन पॉइंट्स और संवेदनशील पॉइंट्स पर होली महोत्सव पर तैनात किया जाएगा। पी.सी.आर. और स्थानीय पुलिस दलों के साथ विशेष यातायात पुलिस जांच दल पूरी दिल्ली में विभिन्न सड़कों और प्रमुख स्थानों/चौराहों पर नशे में ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग आदि की जांच करने के लिए तैनात किये जायेंगे ।
इसके अलावा, सड़क सुरक्षा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय समिति के निर्देशों के अनुसार, शराब पीकर गाड़ी चलाने, लाल बत्ती कूदने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने, खतरनाक ड्राइविंग और तेज गति के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया जाएगा और न्यूनतम 3 महीने की अवधि के लिए निलंबन का उत्तरदायी होगा । जिन वाहनों को नाबालिग/अनधिकृत व्यक्ति चलाते, स्टंट करते, बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पाए जाते है, उनके पंजीकृत मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
होली पर पुलिस ने आम जनता को निम्नलिखित यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी है:
1. शराब पीकर वाहन न चलायें।
2. निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
3. यातायात सिग्नल का पालन करें।
4. अन्य वाहनों के साथ दौड़ या प्रतियोगिता में शामिल न हों।
5. खासकर दुपहिया वाहन चालक/सवार हेलमेट पहनें और ट्रिपल राइडिंग से बचें।
6. लापरवाह, खतरनाक या टेढ़ी-मेढ़ी ड्राइविंग में शामिल न हों।
7. अवयस्कों/अनधिकृत व्यक्तियों को अपना वाहन चलाने की अनुमति न दें ।
8. दुपहिया वाहनों पर स्टंट करने में लिप्त न हों।
9. होली घर के अंदर मनाएं, सार्वजनिक स्थानों/सड़कों पर नहीं।

दिल्ली यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाना, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट के सवारी करना, गलत तरीके से गाड़ी चलाना आदि यातायात उल्लंघन से बचें ।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
05-10-2026