FCI के भ्रष्टाचार की सच्चाई जान दंग रह जाएंगे आप, सीबीआई ने किया पर्दाफाश

एफआईआर में 75 लोगों के नाम औऱ अब तक 99 स्थानों पर तलाशी। FCI के भ्रष्टाचार की कहानी इससे कहीं ज्यादा लंबी है। सीबीआई की कार्रवाई जारी है। FCI में चल रहे भ्रष्टाचार के मामले पर से पर्दा उठाने के लिए सीबीआई ने जो ऑपरेशन शुरू किया है उसका नाम है आपरेशन कनक। बड़े ऑपरेशन ‘कनक’ में लगभग 39 स्थानों पर आगे की तलाशी सहित अब तक 1.03 करोड़ रु.(लगभग) बरामद किया है एवं FCI के प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने रूप नगर, संगरूर, मोरिंडा, बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, गुरदासपुर, बरनाला, मनसा, बठिंडा, सुनाम, बुदलाडा, मोहाली, अंबाला नई दिल्ली सहित 39 स्थानों की तलाशी ली। पिछले तीन दिनों से चल रही तलाशी के दौरान तीन करोड़ रु से अधिक की एफडीआर, तथा विभिन्न संपतियों से संबंधित कागजात बरामद हो चुके हैं। FCI कर्मियों, निजी चावल मिल मालिकों एवं अनाज कारोबारियों द्वारा अपनाए गए भ्रष्टाचार के सांठ गांठ के खिलाफ चल रही जांच में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एफसीआई के सेवारत (34) एवं सेवानिवृत्त कर्मियों (3), निजी व्यक्तियों (17) और अन्य संस्थाओं आदि सहित 74 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। ऐसा आरोप है कि पश्चपात प्राप्त करने के लिए निजी गिरोह संचालको ने एफसीआई कर्मियों को भारी रिश्वत दी। आगे यह आरोप है कि निजी चावल मिल मालिक और अनाज व्यापारी निम्न गुणवत्ता वाले खाद्यान्नों की खरीद को समायोजित करने, खाद्यान्नों को उतारने में दिन-प्रतिदिन के कार्यों में कदाचार, विभिन्न कदाचारों के विरुद्ध जांच को प्रभावित( manage) करने आदि में लाभ प्राप्त करने के लिए एफसीआई कर्मियों को रिश्वत दे रहे थे। यह भी आरोप है कि कर्मियों ने राइस मिल मालिकों के साथ षड्यंत्र में स्टॉक में कमी को कवर किया एवं कम गुणवत्ता वाले खाद्यान्न को स्वीकार किया, जो देश के अन्य हिस्सों में ले जाया गया। बदले में राइस मिल मालिकों ने तकनीकी सहायकों, डीजीएम, एजीएम, और यहां तक कि कार्यकारी निदेशक सहित एफसीआई के कर्मियों को कथित रूप से चैनलाइज्ड/ प्रणालीकृत भ्रष्टाचार के रूप में भारी मात्रा में रिश्वत देते हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | E-Zero FIR System: साइबर अपराध पर सख्त हुए पीएम मोदी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड रोकने के लिए ई-जीरो एफआईआर लागू करने पर जोर | IGL Gas Connection Scam: गैस कनेक्शन कटने के फर्जी मैसेज से ₹2.64 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने चार साइबर ठग दबोचे | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता |
26-06-2026