Republic day से पहले दिल्ली में 18 पिस्टल सहित 4 गिरफ्तार

Republic day से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 18 पिस्टल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमे से दो पंजाब के हैं। पुलिस के मुताबिक पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में ये लोग पिछले चार साल से हथियार सप्लाई करते थे।

स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाह के मुताबिक पकड़े गए लोगो की पहचान रोहित, पवन, सन्नी और हर्षदीप के रूप में हुई है। इन्हे एसीपी अतर सिंह की देख रेख में इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, संजीव कुमार और सतविंदर सिंह की टीम ने दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास ऑटो स्टैंड से गिरफ्तार किया। Republic day को लेकर पुलिस टीम दिल्ली में अवैध रूप से आने वाले हथियार सप्लाई पर नजर रख रही थी। उसी दौरान मिली सूचना पर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश से पिस्टल 8 हजार और तीन हजार में लेकर 25 हजार से 6 हजार में बेचा करते थे। हर बार तस्करी के लिए आरोपी नए सिम का इस्तेमाल करते थे। यही नहीं हाथियार की खेप लेकर ये बस से ही सफर करते थे और रास्ते में कई बसों को बदला करते थे।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज |
26-06-2026