एकआईपीएस अफसर और दस करोड़ की संपत्ति का राज !

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। छतीसगढ़ के आईपीएस जीपी सिंह के पास दस करोड़ की संपत्ति मिलने का दावा किया जा रहा है। एसीपी की कार्रवाई के बाद आखिरकार एडीजी जी पी सिंह को निलंबित कर दिया गया है । राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि एक सरकारी अफसर से ऐसी उम्मीद कतई न थी ।  1 जुलाई को एडीजी जी पी सिंह के यहां एसीबी ने छापेमार करवाई शुरू की थी जो 3 दिनों तक चली थी । इस दौरान एडीजी जी पी सिंह के ठिकानों से 10 करोड़ की संपत्ति मिलने का आंकड़ा एसीबी की टीम ने दिया था । दरअसल एडीजी जी पी सिंह पर ACB चीफ रहते अपने पद का दुरुपयोग कर लोगों को धमकाने का भी आरोप लगा था । गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुए आदेश में लिखा गया है कि जीपी सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की गतिविधियों में संलिप्तता दिखाई दे रही है।  जीपी सिंह इस वक्त पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी के चीफ थे।इससे पहले ACB के प्रमुख रहने के दौरान उनके खिलाफ ब्लैक मेलिंग, अवैध वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी। 1 जुलाई से 3 जुलाई तक उनके 15 रायपुर, राजनांदगांव, ओडिशा के 15 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में खुद ACB की मौजूद जांच टीम ने दावा किया है कि दर्जनों प्लॉट, सोना, कैश, गाड़ियां मिलाकर कुल 10 करोड़ की संपत्तियों का खुलासा हुआ है ।

जीपी सिंह पर छापे की पूरी कहानी जानिए इस वीडियो से-

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए |
14-10-2026