अश्लील संदेश से महिलाओं को करता था परेशान पकड़ा गया तो निकला फैक्टरी मजदूर

अश्लील संदेश और तस्वीरों से महिलाओं को परेशान करने वाले एक शख्स को उत्तरी दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। उसने 200 से अधिक महिलाओं का आललाइन पीछा किया और अश्लील संदेश वीडियो या तस्वीरों के माध्यम से उन्हें परेशान भी किया।

उत्तरी दिल्ली डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत मिली थी। शिकायत में बुराड़ी निवासी 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि अज्ञात वय्क्ति गुमनाम फोन और व्हाट्स एप्प संदेशों के माध्यम से उसका पीछा कर रहा है। शिकायत में अश्लील संदेश फोटो वीडियो भेजने की बात भी कही गई थी। शिकायत के आधार पर एसीपी स्वागत पाटिल की देखरेख और इंस्पेक्टर पवन तोमर की निगरानी में महिला उपनिरीक्षक ऋचा के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल सोनिका, पंकज और बिजेंदर की टीम बनाई गई।

अश्लील संदेश भेजने वाले की पहचान

मामले की विस्तृत तकनीकी जांच से मनोज कुमार नामक शख्स की पहचान की गई। मनोज बहादुरगढ़ में एक जूस फैक्ट्री में काम करता था। नतीजतन, छापेमारी की गई और आरोपी को पुलिस टीम ने बहादुरगढ़, हरियाणा से पकड़ लिया। उसकी व्यक्तिगत तलाशी लेने पर, कामुक सामग्री और कई महिलाओं को अश्लील संदेश भेजने के रिकॉर्ड वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

यह भी पता चल गया कि आरोपी मनोज कुमार, उम्र -32 वर्ष वही व्यक्ति था जो विभिन्न कॉल और मैसेजिंग ऐप के माध्यम से शिकायतकर्ता सहित अन्य निर्दोष महिलाओं का पीछा कर रहा था और परेशान कर रहा था। लगातार पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी मनोज कुमार, उम्र -32 वर्ष हरियाणा के बहादुरगढ़ में अपने परिवार के साथ रहता है और उसकी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद थे। जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर रैंडम महिलाओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने लगा और कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के जरिए उन्हें परेशान करता था। हताशा में वह पीड़ितों को अश्लील संदेश वीडियो भेजता था और अनुचित समय पर भी उन्हें कॉल और मैसेज करता था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
09-10-2026