पाकिस्तानी नाव से मुजफ्फरनगर तक फैले ड्रग तस्करी नेटवर्क का जाल कैसे खुला जानिए विस्तार से

पाकिस्तानी नाव से निकले ड्रग तस्करी नेटवर्क का जाल मुजफ्फर नगर तक फैला हुआ था। जांच में अब तक 1500 करोड़ की हेरोइन जब्त की जा चुकी है।

पाकिस्तानी नाव से निकले ड्रग तस्करी नेटवर्क का जाल मुजफ्फर नगर तक फैला हुआ था। जांच में अब तक 1500 करोड़ की हेरोइन जब्त की जा चुकी है। दिल्ली के जामिया नगर से बरामद करीब 85 किलो हेरोइन और 30 लाख रुपये कैश का कनेक्शन भी पाकिस्तानी नाव अल हज़ी से था। गुजरात एटीएस ब्रांच ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर इस कड़ी में मुजफ्फर नगर से 775 करोड़ की ड्रग्स और बरामद की है। गुजरात एटीएस का दावा है कि जामिया नगर में एनसीबी के साथ आपरेशन में वह भी शामिल थी। इस कार्रवाई में अब तक 1500 करोड़ की हेरोइन जब्त की जा चुकी है।

गुजरात में पकड़ी गई थी पाकिस्तानी नाव

25 अप्रैल को गुजरात एटीएस और इंडियान कॉस्ट गार्ड ने भारतीय सीमा में पाक की ओर से तेजी से आ रही बोट को पकड़ने की कोशिश की तो बोट चालक गोली चलाकर फरार होने की कोशिश करने लगे। गुजरात एटीएस और कॉस्ट गार्ड ने बोट को किसी तरह पकड़ लिया। पाकिस्तानी बोट अल हज़ से 289 किलो कीमत की 56 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इस सिलसिले में नौ पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए थे।

उत्तर भारत में कार्रवाई

गुजरात एटीएस की विभिन्न टीमें पकड़े गए पाक नागरिकों से पूछताछ के आधार पर उत्तर भारत में  कार्रवाई के लिए निकल पड़ीं। गुजरात एटीएस के मुताबिक दिल्ली पहुंचकर एनसीबी के साथ जामिया नगर में की गई कार्रवाई में पहले 35 किलो फिर 50 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस सिलिसले में एक अफगानी सहित चार लोग गिरफ्तार किए गए। इस कार्रवाई में 30 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए थे।

मुजफ्फर नगर से 775 करोड़ की हेरोइन

गुजरात एटीएस के डीएसपी भवेश रोज्या को जानकारी मिली कि जामिया नगर से गिरफ्तार हैदर ने अपनी बहन के घर मुजफ्फर नगर में काफी मात्रा में ड्रग्स छिपा कर रखा है। इस सूचना के आधार पर गुजरात एटीएस के पीएसआई बीएच करोट, अहमदाबाद एसओजी के पीआई एम सी चौधरी ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर मुजफ्फर नगर में छापेमारी की। इस कार्रवाई में 155 किलो हेरोइन औऱ 55 किलो हेरोइन बनाने का रसायन बरामद हुआ। बरामद ड्रग्स की कीमत 775 करोड़ बताई जा रही है।

गुजरात एटीएस के मुताबिक पाकिस्तानी बोट अल हज़ से मिले सुराग से अब तक की गई कार्रवाई में 1500 करोड़ की होरेइन जब्त की जा चुकी है। 30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान से मुजफ्फर नगर तक फैले ड्रग का यह कनेक्शन आईएसआई तक जुड़ा हो सकता है। मामले की जांच अभी जारी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली |
13-10-2026