लूट की दुनिया का वजीर मामा गिरफ्तार, दिल दहाड़े 25 लाख की लूट का आरोप

लूट की दुनिया के वजीर मामा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर दिल्ली

लूट की दुनिया के वजीर मामा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव में दिन दहाड़े लूट का आरोप है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी रोहित मीणा के मुताबिक 18 अप्रैल को मुद्रा एक्सचेंज का कोराबार करने वाली कंपनी के दो कर्मचारी चांदनी चौक से 25 लाख रु लेकर लौट रहे थे। रुपये उनके स्कूटी की डिग्गी में रखा था। जैसे ही वह किशनगंज मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे स्कूटी सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पिस्टल की नोक पर वे स्कूटी और रुपये लूटपाट कर फरार हो गए। इस सिलसिले में क्राइम ब्रांच ईआर1 के एसीपी अरविंद कुमार और इंस्पेक्टर सतीश राणा की देखरेख में एसआई लिक्षमण, एएसआई नरेश, हेडकांस्टेबल विनोद, जितेन्द्र, उपेन्द्र, राजेन्द्र, कांस्टेबल अंकुर, परमवीर और आकाश की टीम बनाई गई। पुलिस टीम में शामिल हेडकांस्टेबल विनोद को सूचना मिली की निलौठी के रहने वाले गणेश चांद उर्फ राजू पहाड़ी का लूटपाट में हाथ है। पुलिस ने जाल बिछाकर गणेश चांद उर्फ राजू पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटपाट के पैसे से खरीदी गई, चेन, एसी और स्कूटी भी बरामद हो गई। उसकी निशानदेही पर राजवीर उर्फ वजीर मामा और सुमित को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक राजबीर उर्फ वजीर मामा लूट, आर्म्स एक्ट औऱ हत्या की कोशिश के कई मुकदमो में लिप्त रहा है। उसे एक बार मकोका अधिनियम के तहत भी गिरफ्तार किया जा चुका है। लूट की दुनिया में उसे वजीर मामा कहा जाता था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच |
13-10-2026