परपुरुष के लिए करवा दी पति की हत्या जानिए पूरा मामला

मृतक मुनीश

परपुरुष के लिए पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर का है। पुलिस ने परपुरुष के लिए पति की हत्या की साजिश रचने वाली महिला और उसके प्रेमी को साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिणी दिल्ली पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर के मुताबिक मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास चल रहे निर्माण स्थल से 8 सितंबर को पुलिस को एक मजदूर के मौत की सूचना मिली। आरंभ में इस सूचना पर एएसआई वीरेन्द्र पाल और एक कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। मृत मजदूर की पहचान बदायूं निवासी मुनीश के रूप में हुई। उसके गले पर खरोंच के निशान थे। पुलिस ने मौके की कानूनी कार्रवाही की औऱ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने बताया कि मुनीश का गला घोंटा गया है। मुनीश के पिता ने भी गांव के कुछ लोगों पर शक जाहिर किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच मालवीय नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सतीश राणा के नेतृत्व में एएसआई ताहिर, हेडकांस्टेबल अमित, राम खिलाड़ी और कांस्टेबल चेतन को दी गई। पुलिस को जांच में पता लगा कि 7 सितंबर की रात को मुनीश के साथ राजेश को छत पर कुछ काम के लिए भेजा गया था। काम समाप्त करने के बाद मुनीश प्रथम मंजिल पर औऱ राजेश ग्राउंड फ्लोर पर सोने चले गए थे। इस बीच पुलिस को ये भी सूचना मिली कि मुनीश की पत्नी भूरी का किसी औऱ के साथ भी संबंध है। इस पर पुलिस टीम बदायूं पहुंची। भूरी के प्रेमी दिनेश से पूछताछ की गई तो हत्या का राज खुलकर सामने आ गया।

दिनेश ने पुलिस को बताया कि राजेश और भूरी के साथ मिलकर उसी ने मुनीश के हत्या की साजिश रची थी। राजेश ने उसे निर्माण स्थल पर घुसने में मदद की थी। दरअसल भूरी परपुरुष दिनेश के साथ शादी करना चाह रही थी। मगर मुनीश भूरी औऱ दिनेश के संबंध के खिलाफ था। पुलिस ने भूरी राजेश और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
19-08-2026