अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ दिल्ली में 4 पकड़े गए

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में भारी मात्रा में अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। दो आटोमेटिक अवैध पिस्टल सहित कुल 55 पिस्टल और 50 कारतूस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के नार्दर्न और साउथ-वेस्टर्न रेंज की पुलिस टीम को यह कामयाबी मिली है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक सूचना मिली थी कि धार, खरगांव, बुरहान पुर आदि से भारी संख्या में अवैध हथियार दिल्ली भेजे गए हैं। स्पेशल सेल इस पर निगरानी रख रही थी। इसके तहत तीन आपरेशन किए गए। पहले आपरेशन में एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर कृष्ण कादियान की टीम को पता लगा कि  यूपू के दो हथियार तस्कर हथियारों की खेप के साथ आउटर रिंग रोड के बुराड़ी फ्लाइ ओवर के पास आने वाले हैं। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर जाल बिछाया और संदिग्ध हालत में आ रही यूपी नंबर की वैगन-आर को रूकने का इशारा किया। कार में बैठे दोनों की पहचान होने पर वह फरार होने लगे पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कार में बैठे राजवीर सिंह से 16 अवैध पिस्टल और धीरज से 9 अवैध पिस्टलों की बरामदगी हुई।

इसी तरह के दूसरे आपरेशन में एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर पी सी यादव औऱ संदीप यादव ने नजफगढ़-ढांसा बार्डर से विनोद उर्फ भोला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 आटोमेटिक पिस्टल औऱ 8 देशी तमंचे बरामद हुए।

विनोद उर्फ भोला अपहरण के मामले में सजा प्राप्त है और आजकल पैरोल पर बाहर था।

स्पेशल सेल के तीसरा आपरेशन एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर मान सिंह औऱ अनुज कुमार की टीम ने किया। पुलिस टीम ने फरार धर्मेन्द्र को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए।

स्वतंत्रता दिवस से पहले भारी संख्या में अवैध पिस्टल की बरामदगी बड़ी बात मानी जा रही है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य |
19-08-2026