दिल्ली क्राइम-कहीं पकड़ी गई लुटेरी हसीना तो कहीं मिला घर में कछुआ

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। प्रस्तुत है दिल्ली की कुछ अहम क्राइम की खबरें और उनका वीडियो भी । इन खबरों में सबसे पहला है लुटेरी हसीना गिरफ्तार। सुल्तानपुरी पुलिस की एएसआई सोमवीर, कांस्टेबल सुनील और कांस्टेबल संजीव ने लुटेरी युवती को गिरफ्तार किया है। लोगों के मोबाइल फोन छीनकर फरार होने वाली इस युवती की पहचान मंगोलपुरी निवासी 22 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे श्रीमती ठाकुर नाम की महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया।
2. कछुआ बरामद
दिल्ली की पंजाबी बाग पुलिस ने एसीपी विजय सिंह की देखरेख में एसीपी अर्शदीप, एसआई पंकज, पीएसआई रवि, हेडकांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल केदार, होशियार और महिला कांस्टेबल उर्मीला की टीम ने पंजाबी बाग के एक मकान से अवैध रूप से रखा गया कछुआ बरामद किया है। उसे वाइल्ड लाइफ के हाथो सौंप दिया गया। कछुआ को एक महिला ने रखा था।
3. मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर 20 पुलिस ने दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। उनकी पहचान अजीत और आफताफ के रूप में हुई है।
4. 37 मोबाइल फोन बरामद
साउथ इस्ट दिल्ली की ओखला पुलिस ने अकिल नामक मेवाती बदमाश को गिरफ्तार कर 37 मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक एसीपी बिजेन्द्र सिंह की देखरेख में ओखला एसएचओ संतन सिंह रावत के नेतृत्व में एसआई राजेश, एएसआई विकास, कुम्हेर कांस्टेबल विशाल, विनीत और दिलबाग की टीम ने आकिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया है कि वह नूंह में मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। वह राजस्थान से चोरी के मोबाइल फोन खरीदता है बाद में वह अलग-अलग लोगों को अपने दुकान की बिल के साथ फोन बेच देता है।

वीडियो देखें-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार |
21-10-2026