सड़क पर अकेली लड़की दिखे और रोके तो रहिए सावधान, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सड़क पर अकेली कोई लड़की दिखे और आपको रूकने का इशारा करे तो सावधान रहिएगा। खासकर रात में दिल्ली की सड़कों पर ऐसा ही गैंग लूटपाट कर रहा है। फिलहाल इस तरह के एक गैंग को दिल्ली की मालवीय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

साउथ दिल्ली पुलिस की डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक लाजपत नगर निवासी रोहित तनेजा मालवीय नगर से खाना लेकर वापस घर जा रहे थे। रात करीब एक सवा एक बजे जैसे ही वह साकेत कोर्ट के पास पहुंचे एक अकेली खड़ी अंजान लड़की ने उन्हें रुकने का संकेत दिया। उसने कहा कि उसका साथी घायल है औऱ पीएसआरआई अस्पताल के पास गिरा हुआ है। यह सुनकर वह उसको साथ लेकर पीएसआरआई अस्पताल के पास पहुंचे वहां पहले से ही लड़की के दो साथी खड़े थे। तीनो ने मिलकर रोहित से मोबाइल फोन औऱ करीब 10 हजार रु लूट लिए औऱ एक आटो में सवार होकर फरार हो गए।

डीसीपी के मुताबिक मामले को दर्ज कर उसकी जांच का जिम्मा एसीपी लक्ष्य पांडे की देखरेख औऱ मालवीय नगर थानाध्यक्ष सतीश राणा के नेतृत्व में एसआई संदीप कुमार, हेडकांस्टेबल योगेश औऱ महिला कांस्टेबल सरिता को दी गई। जांच में पता लगा कि जिस आटो से बदमाश फरार हुए हैं वह संगम विहार के हरीश के नाम से राजिस्टर्ड है। पुलिस टीम संगम विहार पहुंच गई। शिकायतकर्ता के इशारे पर एक बदमाश रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के आधार पर उसकी महिला साथी 21 वर्षीय मलुदा उर्फ वर्षा औऱ चंदन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। रोहित संगम विहार का घोषित बदमाश है।

वीडियो देखें-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा |
15-11-2026