पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए चचेरे भाईयों ने रच दी ये साजिश, वीडियो भी देखें

👁️ 552 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए प्रोपर्टी डीलर के चचेरे भाईयों ने कत्ल का साजिश रची। कत्ल करने के लिए सुपारी किलर भाड़े पर किए गए और देशी कट्टे से गोली भी मार दी गई। लेकिन प्रोपर्टी डीलर भी बच गया और सुपारी किलर सहित सारे साजिशकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामला दिल्ली के मालवीय नगर का है।

साउथ दिल्ली डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक 18 मई को मालवीय नगर इलाके के कालू सराय में प्रोपर्टी डीलर का काम करने वाले इस्लाम को उसकी दुकान में घुसकर अंजान बदमाशों ने गोली मार दी थी। घायल इस्लाम ने पुलिस को बताया था कि वह इपनी दुकान में बैठा था उसी समय दो लोगों ने दुकान में घुसकर देशी कट्टे से उस पर गोली चलाई थी। गोली इस्लाम के दोनो कंधो में लगी थी।

वीडियो देखें-subscribe जरूर करें -https://youtube.com/channel/UCuZwlqEofEDCCSCcc42ri1A

डीसीपी के मुताबिक मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एसीपी रजनीश की देखरेख में एसीपी लक्ष्य पांडे औऱ मालवीय नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सतीश राणा के नेतृत्व में एसआई कृषण सैनी, संदीप कुमार, संजय कुमार, हेडकांस्टेबल अमित कुमार, योगेश, कांस्टेबल नवीन तंवर, संदीप औऱ राजेन्द्र की टीम बनाई गई। हेडकांस्टेबल अमित औऱ कांस्टेबल चेतन ने सघनता से सीसीटीवी खंगाल के हमले के लिए इस्तेमाल बाइक की पहचान कर ली। बाइक गाजियाबाद निवासी अजीमुद्दीन के नाम पर राजिस्टर्ड थी। जांच में पता लगा कि यह बाइक अजीमुद्दीन की बजाय रहीमुद्दीन उर्फ बाले इस्तेमाल करता है। बाले हिस्ट्रीशीटर है उसके खिलाफ हत्या आदि के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अथक परिश्रम के बाद रहीमुद्दीन को नैएडा सेक्टर 73 के पास से गिरफ्तार कर लिया। रहीमुद्दीन से पूछताछ में उसने बताया कि वारदात में उसके साथ आबिद नाम का शख्स भी शामिल था। उसने बताया कि इस्लाम की हत्या करने की साजिश उसके चचेरे भाई इमरान औऱ राशिद ने रची थी। उन्होंने ही रहीमुद्दीन औऱ आबिद को हमला करने के लिए भाड़े पर लिया था। पुलिस ने रहीमुद्दीन की निशानदेही पर आबिद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद हो गया। पूछताछ में दोनो ने बताया कि हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के लिए 3 लाख रूपये सुपारी की बात हुई थी। इसमें से कुछ पैसे एडवांस की तौर पर दे दिए गए थे। उन्हीं पैसे सो तीन कट्टों का इंतजाम किया गया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने साजिशकर्ता इमरान औऱ राशिद को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि इमरान और राशिद दोनो इस्लाम के चचेरे भाई हैं। दोनो परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही है। कुछ दिन पहले इस्लाम ने इमरान पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। तभी से इमरान उसको सबक सिखाने के फिराक में था। वारदात के दिन इमरान रहीमुद्दीन और आबिद को एस्कार्ट करके गाजियाबाद से लाया था। आबिद इमरान के साथ उसकी आई20 कार में आया था जबकि रहीमुद्दीन बाइक में। पुलिस ने इनसे तीन कट्टे औऱ पांच कारतूस के अलावा वारदात के दिन पहने जाने वाले कपड़े, बैग आदि भी बरामद कर लिया है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! एआई बदल रहा है साइबर जालसाजी का चेहरा | क्या आप जानते हैं,आपका मोबाइल कैसे हैक हो सकता है ? जानिए हैकिंग से कैसे बचें | मध्यमा परीक्षा 2026ः परिणाम घोषित, इस तरह देखें अपना रिजल्ट | जानिए दिल्ली में कैसे पकड़ा गया म्यूल अकाउंट वाला साइबर सिंडिकेट | दिल्ली पुलिस आउटर नार्थ साइबर थानाःकैसे बना साइबर क्राइम के खिलाफ मजबूत किला | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? |
16-04-2026