दिल्ली में कहीं गांजा तो कहीं हेरोइन की खेप बरामद

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में कहीं हेरोइन तो कहीं गांजा बरामद किया गया है। पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ शंकर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त उर्वीजा गोयल के मुताबिक एसीपी संजय शर्मा की देखऱेख औऱ राजौरा गार्डन थानाध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में एएसाई संजय, हवलदार विनोद औऱ कांस्टेबल नवीन पेट्रोलिंग पर थे। पुलिस की यह टीम जब रघुवीर नगर कुड़ा खता के पास पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को छिपाने की कोशिश की। उसके हाथ में बैग भी था पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो बैग से 5 किलोग गांजा बरामद हुआ।

उधर साउथ दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स दस्ते ने 6 लाख रूपये की हेरोइन के साथ नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है।

एसीपी बिजेन्द्र सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में एसआई ओंकार सिंह, अजीत कुमार, गौरव दलाल, एएसआई राजेन्द्र, कांस्टेबल प्रवीण टोकस, धर्मेंद्र, अशोक, अनिल औऱ अमित की टीम  ने टेडी ओजबोरू नामक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 129 ग्राम होरोइन बरामद किया। पेशे से म्यूजिशियन टेडी 2014 मे भारत विजनेस वीजा पर आया था। वह दिल्ली एनसीआर के होटलो में म्यूजिक शो के अलावा एक अफ्रीकन सैलून भी चलाता है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईश्वर पर विश्वास: जब नियत शुद्ध हो तो नियति भी मार्ग बना देती है | Smishing Attack क्या है? Google के मुकदमे ने उजागर किया AI आधारित साइबर ठगी का नया खतरा | मानव जीवन का महत्व: ज्ञान, भक्ति और विश्वास से मिलता है ईश्वर का अनुग्रह | CISF Training: ड्रोन, साइबर सुरक्षा और कमांडो ट्रेनिंग से कैसे तैयार होते हैं अधिकारी? | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज |
15-06-2026