सावधान ! ई-सिम एक्टिवेट करने के नाम पर चल रही है ठगी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। साउथ दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो e सिम एक्टिवेट करने के नाम पर लोगो के एकाउंट से पैसे निकाल लेता था। इस गैंग के तार भी जामताड़ा के साइबर अपराधियो से जुड़े है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जयपुर से दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम राधे गोपाल शर्मा और राहुल सैनी है। दरसअल पुलिस को दिनेश नाम के एक शख्स ने मैदान गढ़ी थाने में शिकायत दी थी कि एकउनके एकाउंट से 7 लाख 9 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर किसी का फ़ोन आया उसने खुद को सर्विस प्रोवाइडर के कस्टमर केयर का बताया और कहा कि उनके मोबाइल पर ई सिम को उनके फोन पर एक्टिवेट करना है इसके लिए वह ऑनलाइन केवाईसी अपडेट कर दें। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल नंबर पर कुछ ऐसे मैसेज आए दिनेश मिलकर केवाईसी अपडेट किया क्योंकि उनमें एक में ऑनलाइन फॉर्म भी आया था जिसमें उन्होंने अपनी सारी जानकारी दे दी इसके बाद कॉलर ने पीड़ित से उनका पेटीएम का डिटेल ले लिया।

पीड़ित का पेटीएम उनके क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड और बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ था जिसके जरिए ठगों ने पीड़ित के अकाउंट से 709000 निकाल लिए।

पुलिस को जांच में पता चला कि राजस्थान के जयपुर में इस एकाउंट के जरिए कुछ लोगों के बिजली के बिल जमा किए गए हैं इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश की और राजस्थान के जयपुर से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड और 3 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं इन्हीं फोन से यह ठग लोगों को कॉल किया करते थे
कैसे करते थे E सिम कार्ड को एक्टिवेट
सबसे पहले नंबर की जानकारी जुटाई जाती है कस्टमर टारगेट किए जाते हैं उसके बाद उनको मैसेज भेजे जाते हैं जिनमें केवाईसी कराने की बात कही जाती है केवाईसी जल्द से जल्द कराने की बात कही जाती है नहीं तो सिम को ब्लॉक करने की बात लिखी होती है इसके बाद कस्टमर को फोन किया जाता है उसे अपने बातों में उलझा या जाता है फिर उनसे केवाईसी करने के लिए कहा जाता है एक ऑनलाइन फॉर्म भेजा जाता हैफिर फॉर्म भरते ही उस सारी डिटेल ठगों के पास पहुंच जाती है और उसके जरिए उस मोबाइल से जुड़े तमाम अकाउंट की डिटेल ठगों के पास पहुंच जाती है।
पुलिस के मुताबिक इस गैंग के तार जामताड़ा से जुड़े है पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके मास्टर माइंड के बारे में पता करने में जुटी है। दो दिन पहले भी पुलिस ने जामताड़ा गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026