दिल्ली सीपी के हाथों 33 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, जानें दिल्ली पुलिस को मिले क्या निर्देश

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की क्राइम और कोविड-19 की समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव नें 33 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। इनमें इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालो में बाहरी, पश्चिमी, साउथ ईस्ट औऱ रोहिणी जिले के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इन्हें पिछले दिनो अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने सभी एसीपी, एसएचओ, अतिरिक्त थानाय्क्ष और इंस्पेक्टर इंवेस्टीगेशन से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शिकायतकर्ताओं की सुनवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की तुरंत सुनवाई करने और पीड़ितों से सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी पुलिस अफसरों से अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की बीट अफसरों को ऐसे नागरिकों से नियमित रूप से मिलने औऱ उनके हाल चाल जानने के साथ साथ उनकी सुरक्षा पर ध्यान देने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

इनको मिला पुरस्कार

अलीपुर में 26 अगस्त को गोलीबारी की एक घटना हुई थी। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ साथ एक देशी तमंचा भी बरामद किया गया। जांच करने वाली पुलिस टीम ने कठिन परिश्रम कर ना केवल 7 पिस्टल बरामद किए बल्कि हथियार तस्करी के अंतर्राज्यीय रैकेट का भी भांडा फोड़ किया। पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने इस टीम में शामिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई सोमवीर सिंह, हवलदार सितेन्द्र, कांस्टेबल रविन्द्र, बाबू लाल औऱ मंजीत को रिवार्ड दिया है।

इसी तरह 30 अगस्त को कालकाजी में सेंधमारी की एक वारदात हुई जिसमें डेढ़ किलो सोना, 5 किलो चांदी औऱ 20 लाख रूपये पर बदमाशों ने हाथ साफ कर लिए। इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी कालकाजी की देखरेख में बनी पुलिस टीम ने दिन रात काम किया औऱ जांच के दौरान दूसरे राज्यों में छापेमारी कर देश भर में सेंधमारी करने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लगभग सारा सामान बरामद किया। पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने इस मामले में इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार, एसआई नवीन, एएसाई प्रवीण को असाधारण पुरस्कार के लिए नामित किया है जबकि एसआई संजदीप कुमार,  हेडकांस्टेबल संदीप, मुन्ना लाल, विरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल, विरन्द्र सिंह, मनीष, आनंद कुमार, विजेन्द्र, श्रवण औऱ महिला कांस्टेबल शीतल को रिवार्ड दिया है।

1 सितंबर को रोहिणी नार्थ के मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग टीम ने दो झपटमारों को पीछा करके गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए बदमाश काफी कुख्यात थे उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की चेष्टा भी की। इनके पास से 3 मोबाइल फोन, तीन चेन और देशी तमंचा बरामद हुआ।  पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने इस मामले में अदम्य साहस का परिचय देने वाले मोहित रो असाधारण पुरस्कार दिया जबकि कांस्टेबल संदीप, प्रदीप और विक्रम को रिवार्ड दिया गया है।

इसी दिन रात को रघुबीर नगर में फायरिंग मामले की जांच में हथियार तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ। इस मामले में 8 लोग गिरफ्तार किए गए, 9 तमंचे और 44 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में राजौरी गार्डन थानाध्यक्ष अनिल शर्मा, एसआई प्रकाश कश्यप, हवलदार नूर सिंह, सुरेश कुमार, बलदेव राज, कांस्टेबल राम भरोसे, राकेश और महेन्द्र को रिवार्ड दिया गया जबकि एसआई अजय कुमार और हवलदार रेशम सिंह को असाधारण कार्य पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026