अब हिंदी के इस्तेमाल के लिए भी सीआईएसएफ की हुई प्रशंसा जाने कैसे

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। विभिन्न संस्थानों की फुल प्रूफ सुरक्षा के लिए हरेक जगह प्रशंसा पाने वाली सीआईएसएफ ने हिंदी भाषा के इस्तेमाल के लिए भी तारीफ पाई है। संसदीय राजभाषा समिति की पहली उपसमिति ने सीआईएसएफ के विभिन्न अनुभागों द्वारा हिंदी भाषा में किए गए कार्यों की सराहना की।

विज्ञान भवन, नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष  लोकसभा सांसद भर्तुहरी महताब की अध्यक्षता में संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप समिति द्वारा सीआईएसएफ मुख्यालय के हिन्दी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर बल के महानिदेशक ने संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत किया।

महानिदेशक सीआईएसएफ ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि सीआईएसएफ बल मुख्यालय द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन नीति का पूणतः अनुपालन किया जाता है और राजभाषा को बढावा देने एवं हिन्दी का प्रयोग बढाने की दिशा में बल मुख्यालय में समस्त प्रयास किए जा रहें हैं। इस अवसर पर गृह मंत्रालय एवं सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। समिति ने मुख्यतः दिनांक 01.04.2019 से 31.03.2020 अवधि के दौरान सीआईएसएफ मुख्यालय द्वारा हिन्दी राजभाषा में किए गए कार्यों से संबंधित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान समिति ने सीआईएसएफ बल मुख्यालय के विभिन्न अनुभागों द्वारा हिन्दी राजभाषा में किए गए अधिकाधिक कार्यों की सराहना की।

यह भी उल्लेखनीय है कि हिन्दी भाषा के प्रति बल सदस्यों में जागरूकता बढाने हेतु आज से सीआईएसएफ ई-कार्यालय वेब एप्लिकेशन में ‘हिन्दी में आज का विचार’ एवं ‘एक अंग्रेजी शब्द का हिन्दी में शब्दार्थ’ सम्मिलित किया गया है साथी ही हिन्दी का महाशब्दकोश भी प्रारम्भ किया गया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल |
10-09-2026