संजय दत्त अधिरा बनेंगे जानिए क्या है ख़ास

Sanjay Dutt Adheera

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

साल 2018 में केजीएफ: चेप्टर 1 के बेहतर प्रदर्शन के बाद निर्देशक प्रशांत नील इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। वैसे तो निर्देशक लंबे वक्त से सीक्वल-2 पर काम कर रहे हैं और दर्शकों को भी केजीएफ-2 का बेसब्री से इंतजार है। इस में बॉलीवुड के ‘खलनायक’ यानी संजय दत्त एक खलनायक के किरदार के रुप में ही नज़र आने वाले हैं और इस किरदार का नाम है अधीरा। संजय दत्त के अधीरा वाला लुक देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही खत्म होने वाला है।

केजीएफ-2 के डायरेक्टर ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि बुधवार यानी 29 जुलाई को संजय दत्त का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया जाएगा, जिसमें संजय दत्त का अधीरा लुक देखने को मिलेगा। संजय दत्त भी काफी टाइम से सीक्वल पर काम कर रहे हैं और माना जा रहा है कि इससे संजय दत्त के करियर को फिर से नई उड़ान मिल सकती है। अपने विलेन किरदार के लिए फेमस संजय दत्त का 29 जुलाई को जन्म दिन है, ऐसे में उनके जन्मदिन पर ही फिल्म का पोस्टर जारी किया जा रहा है।


पहले पार्ट में यश अहम किरदार में नज़र आए थे, जिन्होंने रॉकी भाई का किरदार निभाया था। अब लोग फिर से रॉकी भाई का इंतजार कर रहे हैं और इंटरनेट पर इसकी इतनी दीवानगी है कि लोगों ने केजीएफ-2 के कई फेक ट्रेलर भी जारी कर दिए हैं। यश की अत्यधिक प्रभावशाली परफॉर्मेंस के कारण, केजीएफ: चैप्टर 1 को हिंदी, तमिल और कन्नड़ चैनल पर अपने
सैटेलाइट प्रीमियर के दौरान काफी सफलता हासिल हुई थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका |
28-09-2026