बाघ दिवस पर देश ने बनाया एक record जाने पूरी बात

International Tiger Day

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली , इंडिया विस्तार। बाघ दिवस(International Tiger Day) से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़केर ने मंगलवार को नेशनल मीडिया सेंटर में टाइगर जनगणना की रिपोर्ट जारी की। इस दौरान राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो भी मौजूद रहे। इस रिपोर्ट को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। भारत में सबसे बड़ा कैमरों का जाल बिछाकर गणना करने के इस अभूतपूर्व प्रयास को दुनिया में अपने आपकी पहली पहल के रूप में मान्यता दी गई है।

भारत को गर्वः जावड़ेकर
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ‘भारत में दुनिया की कुल बाघों की आबादी का 70 फीसदी है। भारत को इस पर गर्व होना चाहिए। यह हमारी नरम शक्तियों में से एक है। हमारे पास 30,000 हाथी, 3,000 एक सींग वाले गैंडे और 500 से अधिक शेर हैं।कोरोना संक्रमण के चलते लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया गया।


पिछले साल केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बने जावड़ेकर

भारत में इस काम के लिए कैमरों का नेटवर्क बिछाया गया है और दुनिया में भारत के इसे अभूतपूर्व प्रयास के लिए सराहना की गई है। प्रकाश जावड़ेकर ने पिछले साल केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का पदभार संभाला था और बाबुल सुप्रियो भी इसी मंत्रालय में राज्‍य मंत्री नियुक्त किए गए।
2010 से मनाया जा रहा है बाघ दिवस(international Tiger Day)
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 2010 में बाघ क्षेत्र वाले देशों के शासनाध्यक्षों ने बाघ संरक्षण पर सेंट पीटर्सबर्ग घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे।। इसमें सभी देशों ने 2022 तक बाघ क्षेत्र की अपनी सीमा में बाघों की संख्या दोगुना करने का संकल्प लिया था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी |
14-09-2026