दिल्ली क्राइम स्टोरी: पुलिस से फरार, बैंड पार्टी के साथ काम

2018 के किडनैपिंग केस में फरार चल रहा घोषित अपराधी कई वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता रहा, लेकिन द्वारका पुलिस की सतर्क टीम ने उसे बारात में बैंड बजाते समय दबोच लिया।
बारात में बैंड बजाते फरार आरोपी की गिरफ्तारी

हर अपराध के पीछे एक कहानी होती है और कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो वर्षों बाद भी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। यह दिल्ली क्राइम स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है। वर्ष 2018 के एक अपहरण मामले में वांछित आरोपी कई साल तक पुलिस और अदालत की नजरों से बचता रहा। वह अलग-अलग ठिकानों पर रहकर अपनी पहचान छिपाता रहा।

यह भी पढ़ेंः फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा

मजे की बात ये है कि आरोपी फरारी के दौरान बारात में बैंड बजा रहा था और ऑफ सीजन में मजदूरी करता था।

दिल्ली क्राइम स्टोरी में कैसे मिला पुलिस को अहम सुराग

द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में दर्ज एफआईआर संख्या 333/2018 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के मामले में आरोपी मोहन उर्फ नूनी उर्फ संजय की तलाश की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2019 से लगातार अदालत की कार्यवाही से बच रहा था। कई बार नोटिस और कानूनी प्रक्रियाओं के बावजूद वह न्यायिक प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ। लगातार गैरहाजिर रहने पर अगस्त 2025 में माननीय न्यायालय ने उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया।

बारात में बैंड बजाने की सूचना से खुला सुराग

डीसीपी कुशल पाल सिंह के मुताबिक द्वारका जिले की पुलिस टीम फरार अपराधियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही थी। इस दौरान द्वारका सेक्टर 10 चौकी को आरोपी के बारे में विशेष सूचना मिली। सूचना के आधार पर टौकी प्रभारी सब इंसपेक्टर रजत मलिक, हेडकांस्टेबल प्रवेश दहिया और हेडकांस्टेबल पवन की टीम ने कई दिनों तक निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने का काम किया।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा है और बैंड पार्टी के साथ काम कर रहा है। जब पुलिस को उसके एक बारात समारोह में मौजूद होने की जानकारी मिली तो टीम ने तुरंत कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
21-09-2026