क्या आप यूपी में नौकरी की तलाश कर रहे हैं ? इस सलाव का जवाब यूपी में रोजगार मेला से मिल सकता है। यूपी के कई जिलों में बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। इन मेलो में हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। इस बार रोजगार मेले का खसा बात ये है कि इसमें फ्रेशर्स के साथ साथ अनुभवी भी हिस्सा ले सकते हैं।
यूपी में रोजगार मेलाः इन जिलो में लगने वाला है मेला
कई जिलो में लगने वाले रोजगार मेले में आवेदक सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे। मेला में मौके पर ही नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। यूपी के अमरोहा, प्रतापगढ़, जौनपुर, आगरा, हापुड़, झांसी, मऊ औऱ बलरामपुर सहित कई जिलो में मई में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः राजस्थान में खादी दे रहा इस तरह रोजगार
यूपी रोजगार मेला के जरिए 4856 पदों पर भर्ती करने का अनुमान है। 16 मई को अमरोहा रोजगार मेले के बाद 18-21 मई तक प्रतापगढ़ में बड़ा रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें 250 रिक्तियां उपलब्ध होंगी।
18 मई को जौनपुर और झांसी में भी रोजगार मेला का आयोजन है। जौनपुर में 304 और झांसी में 327 पदों पर भर्ती होनी है। 19 मई को आगरा में 275 पदों के लिए चयन होना है।
काम की खबरः नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी
20 मई को हापुड़ में 1972 पदों के लिए रोजगार मेला में योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। इसके अलावा मऊ और बलराम पुर में भी रोजगार मेला लगेगा। 21 मई को 172 पदों के लिए चित्रकुट में मेला लगने वाला है। 22 मई को भदोही और बांदा में रोजगार मेला आयोजित होगा। बांदा में 550 पदों के लिए भर्ती होना है।
23 मई को हरदोई औऱ अमेठी में भी रोजगार मेला का आयोजन है।
आवेदन की योग्यता
रोजगार मेला में भाग लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल निर्धारित की गई है। 10 वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और अन्य योग्यताओं वाले उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकेंगे। फ्रेशर और अनुभवी दोनों प्रकार के लोग रोजगार मेला में हिस्सा ले सकते हैं।
ये दस्तावेज जरूर ले जाएं
रोजगार मेला में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना आवश्यक है। इन दस्तावेजों में 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन और अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र के साथ साथ आधार कार्ड , पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपडेटेड बायोडाया ले जाना ना भूलें।
राजिस्ट्रेशन का तरीका
रोजगार मेला में शामिल होने के लिए आप संगम पोर्टल पर ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा मेला में पहुंचने पर वहां भी ऑन-द-स्पॉट राजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी।



