बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा 2026 का परिणाम संस्कृत भाषा के प्रबल समर्थक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रकाशित किया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने परिणाम जारी करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
मध्यमा परीक्षा 2026 का परिणाम कैसे देखें
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 16-19 मार्च को राज्य के 59 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। 23-24 को विद्यालयो में प्रेक्टिकल परीक्षा ली गई। इस वर्ष परीक्षा परिणाम 27 दिनों के भीतर प्रकाशित कर बोर्ड ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
बोर्ड द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://www.bssbpatna.ac/ के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं। डिजिटल माध्यम से परिणाम उपलब्ध होने के कारण विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बोर्ड अध्यक्ष का दावाः पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया अपनाई गई
बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय झा के मुताबिक पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत मूल्यांकन कार्य संपन्न कराया गया, जिससे निर्धारित समय से पहले ही परिणाम घोषित करना संभव हो सका। इस कार्य को मूर्त रूप देने में बोर्ड के सभी कर्मचारियों, पदाधिकारियों के अलावा संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों की महती भूमिका रही।
यह भी पढ़ेंः मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा
87.5 प्रतिशत छात्र सफल
इस वर्ष रिजल्ट प्रकाशन में अंकपत्र आदि में कम से कम त्रुटियां रहे इस पर विशेष ध्यान दिया गया है।
परीक्षा में बड़ी संख्या में अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 87.5% प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। यह सफलता दर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक उत्साहजनक मानी जा रही है।
बोर्ड अध्यक्ष ने सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए असफल विद्यार्थियों को निराश न होने की बातें कही। असफल छात्रों के बोर्ड शीघ्र ही निर्णय लेकर अन्य समाधान खोजने का उपाय करेगी जिससे इन असफल छात्रों का सत्र बर्वाद न हो सकें।
इस अवसर पर संस्कृत बोर्ड के सचिव नीरज कुमार, परीक्षा नियंत्रक उपेंद्रकुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।








