बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें

धनवर्षा के नाम पर भरोसा, लड्डू में ज़हर और कार में तीन लाशें। तांत्रिक बाबा की खौफनाक साजिश का पूरा सच।
बाबा तांत्रिक ट्रिपल मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी

उसने कहा था पूजा होगी, पैसा बरसेगा। तीनों को लगा किस्मत बदलने वाली है। लेकिन जिस बाबा पर भरोसा किया, वही सफेद कार में तीन लाशें छोड़कर गायब हो गया। यह सिर्फ एक हत्या नहीं थी। यह एक सत्य अपराध कथा है, जहां अंधविश्वास, लालच और ठंडे दिमाग से रची साजिश ने तीन जिंदगियां खत्म कर दीं।

तीन लोग, एक बाबा और भरोसे की कीमत: धनवर्षा की पूजा कैसे बनी मौत का जाल

आउटर दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा के मुताबिक 08 फरवरी 2026 को पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि पास्चिम विहार ईस्ट इलाके में एक सफेद कार में तीन लोग बेसुध हालत में पड़े हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया:

  • ड्राइवर सीट पर 76 वर्षीय बुज़ुर्ग पुरुष
  • कार के बाहर 42 वर्षीय पुरुष
  • अंदर 40 वर्षीय महिला

तीनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कार से क्या मिला

  • शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें
  • खाली गिलास
  • मोबाइल फोन
  • नकद पैसा
  • आधार कार्ड और निजी दस्तावेज

मृतकों की पहचान

  1. रणधीर (76) – निवासी बापरोला, दिल्ली
  2. शिव नरेश (42) – प्रॉपर्टी डीलर, निवासी नंगली डेयरी
  3. लक्ष्मी (40) – निवासी जहांगीरपुरी

परिजनों ने आत्महत्या की आशंका को सिरे से खारिज किया और साजिश की बात कही।

जांच में बड़ा खुलासा: बाबा ही था चौथा सवार

तकनीकी जांच और कॉल डिटेल एनालिसिस से सामने आया कि मृतक घटना से एक दिन पहले लोनी, गाजियाबाद गए थे। घटना वाले दिन भी वे लोनी में कामरूद्दीन उर्फ बाबा के संपर्क में थे। कामरुद्दीन उर्फ बाबा खुद को तांत्रिक बताता था। लोनी और फिरोजाबाद में उसका तथाकथित तांत्रिक केंद्र था।

जांच में यह भी सामने आया कि बाबा लोगों को धनवर्षा की पूजा कराता है। तकनीकी जांच में पुलिस को यह भी पता लगा कि कार में मरने वाले तीन लोगों के अलावा चौथा व्यक्ति भी मौजूद था। यह भी पता लगा कि चौथा शख्स कामरूद्दीन उर्फ बाबा ही था।

बाबा से कड़ी पूछताछ की गई आखिरकार बाबा ने सच उगल दिया। उसने बताया कि दो महीने पहले उसकी मुलाकात लक्ष्मी से सलीम नाम के शख्स ने करवाई थी। उसी ने बाबा से रणधीर और शिवनरेश से मिलवाया।

पूजा की तैयारी या हत्या की योजना?

बाबा ने उन्हें धनवर्षा की पूजा करवाने की लालच में फांस लिया। उसने कहा पूजा के लिए:

  • ₹2 लाख नकद
  • शराब और कोल्ड ड्रिंक
  • और प्रसाद के लिए लड्डू

लेकिन जो लड्डू थे, वही मौत बन गए।

बाबा ने पहले से ज़हर मिले लड्डू तैयार कर रखे थे। यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह पूरी तैयारी के साथ की गई योजना थी।

उसने आगे बताया कि उसने ज़हर मिले लड्डू बनाए और उनकी कार में उनके साथ गया। सफ़र के दौरान, उसने तीनों पीड़ितों को शराब, कोल्ड ड्रिंक्स और ज़हरीले लड्डू पिलाए। उनके बेहोश होने के बाद, उसने कैश छीन लिया और गाड़ी से भाग गया।

बाबा पर पहले भी हत्या और अपहरण के अलावा संगीन आरोपों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके |
21-08-2026