salman khan news: सलमान खान के घर किसलिए हो रहे हैं यह इंतजाम, देखिए खास वीडियो

salman khan news

salman khan news: सलमान खान के घर खास इंतजाम हो रहे हैं। जिस खिड़की से वह अपने फैंस का अभिवादन लिया करते हैं उसमें रद्दोबदल हो रहा है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर की बालकोनी में भी खास उपकरण लगाए जा रहे हैं। यही नहीं उनके घर के आसपास भी कई ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं जो इसके पहले नहीं किए गए थे। लबोलुआब ये है कि सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

salman khan news: सलमान खान खान के फैंस के लिए ये है बड़ी खबर

सलमान के बांद्रा स्थित घर के खिड़कियों को बुलेट प्रूफ बनाया गया है। इसके साथ ही हाइ टेक सिक्योरिटी के उपकरण लगा दिए गए हैं। घर पर हाई रिज्योलुशन के सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके अलावा उनके घर के ठीक सामने पुलिस ने अब चौकी भी बना दी है। सलमान के घर पर किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में चार्जशीट फाइल की है। चार्जशीट में बाबा सिद्दीकी की ह्त्या की एक वजह सलमान से करीबी होना भी बताया गया है।

चार्जशीट में हैं खास बातें

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 85 दिन की जांच के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने मकोका कोर्ट में 4590 पन्नों का चार्जशीट पेश किया है। इस चार्जशीट में बताया गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए 17 लाख की सुपारी दी गई थी। चार्जशीट में अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार 26 आरोपियों और 3 फरार आरोपियों को नामजद किया गया है। नामजद फरार आरोपियों की लिस्ट में शुभम सोनकर, जीशान अख्तर और अनमोल विश्नोई के नाम हैं।

आरोप पत्र में कुल 180 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर 5 राउंड फायरिंग की गई थी जिसके कुछ महीने बाद सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की हत्या भी की गई थी। इन तमाम स्थिति को देखते हुए सलमान खान के उस बालकनी पर खास तौर पर बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया है जहां से सलमान अपने फैन्स को अभिवादन करते है। गैलक्सी अपार्टमेंट के किनारे High security ट्रेस भी लगाए गए है । अपने आरोपों को स्थापित करने के लिए पुलिस ने शुभम लोनकर के फेसबुक पोस्ट को भी आधार बनाया है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय |
24-08-2026