pf uan number kaise nikale: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने निजी क्षेत्र के नए कर्मचारियों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को सक्रिय करना जरूरी कर दिया है। सरकार के मुताबिक अब अपने यूएएन और बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा। इसकी समय सीमा 15 दिसंबर तय की गई है। यूएएन सक्रिय होने से कर्मचारी रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन(ईएलआई) योजना का लाभ उठा पाएंगे।
pf uan number kaise nikale hindi:
ईपीएफओ ने नियोक्ताओं को निर्देश दिया है कि वे तय समय सीमा के भीतर सभी नए कर्मचारियों के यूएएन नंबर और बैंक खाता अपडेट करें। योजना का प्रत्यक्ष लाभ तभी संभव हो सकता है, जब यूएएन नंबर से आधार और बैंक खाता पूरे विवरण के साथ दर्ज हो। अभी सिर्फ चालू वित्त वर्ष में नौकरी में आए कर्मचारियों से जानकारी अपडेट करवाई जा रही है। अगले चरण में पुराने कर्मचारियों को भी अपना ब्योरा अपडेट करना होगा।
ऐसे सक्रिय करें यूएएन UAN नंबरः
यूएएन नंबर सक्रिय करने के लिए पहले ईपीएफओ पोर्टल http://www.epfindia.gov.in पर जाएं। लिंक के अंतर्गत सक्रिय यूएएन लिंक पर क्लिक करें। यूएएन,आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें। कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा हो। उसके बाद आधार ओटीपी के लिए सहमत हो।
अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए सत्यापन पिन प्राप्त करें पर क्लिक करें। सक्रियता को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें। सफल सक्रियता पर आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजा जाएगा। यूएएन नंबर सक्रिय करने के लिए उपरोक्त प्रक्रिया को अपना सकते हैं। यूएएन नंबर सक्रिय होने के बाद सरकार के बताए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
यह भी पढ़ेंः
- बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी
- Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा?
- सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र
- बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार
- Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल













