लेट्स इंस्पायर बिहारः छपरा में होगा कैसा संवाद, हो रही कैसी तैयारी

लेट्स इंस्पायर बिहार

सासाराम के बाद लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान में बिहार का छपरा गवाह बनने वाला है। इस संबंध में अभियान की संकल्पना करने वाले चर्चित आईपीएस विकास वैभव ने जानकारी दी। अभियान लेट्स इंस्पायर बिहार का उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत में एक ऐसे विकसित बिहार के निर्माण का है जिसमें किसी व्यक्ति को शिक्षा, रोजगार अथवा स्वास्थ्य के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता न हो ।

लेट्स इंस्पायर बिहार से जुड़ गए हैं डेढ़ लाख से अधिक लोगः

शिक्षा, समता और उद्यमिता के मूल मंत्रों पर आधारित अभियान में मातृभूमि की समृद्ध विरासत से प्रेरणा लेकर लघुवादों (जातिवाद, सम्प्रदायवाद, लिंगभेद इत्यादि) से उपर उठकर राष्ट्रहित में योगदान करने की परिकल्पना है । इस समय अभियान से लगभग 1,50,000+ व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से अभियान के अंतर्गत गठित अध्यायों में जुड़कर सकारात्मक योगदान समर्पित करने का प्रयास कर रहे हैं ।

अभियान के अंतर्गत बिहार में उद्यमिता की व्यापक क्रांति लाने का लक्ष्य है जिससे बिहार में ही रोजगार का अधिकाधिक सृजन हो सके । हर बिहारवासी को शिक्षित एवं स्किल्ड बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़कर एक व्यापक इकोसिस्टम निर्मित करने की आवश्यकता है जिसमें जो युवा स्वरोजगार, स्टार्ट-अप, उद्यम एवं व्यवसाय की ओर बढ़ते हैं उन्हे आवश्यक हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया जा सके ।

उद्यमिता की क्रांति के बीजारोपण के लिए बिहार के हर जिले में 2028 तक अभियान के माध्यम से 100+ व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने की क्षमता वाले कम से कम 5 सफल स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य है । इसी उद्देश्य को लेकर बीते 25 अगस्त, 2024 को पटना के विद्यापति सभागार में स्टार्ट-अप समिट का आयोजन किया गया था और आगामी 22 दिसंबर, 2024 को दिल्ली के भारत मंडपम में बिहार @ 2047 विजन काॅन्क्लेव (सीजन 2) का आयोजन होना है ।

अभियान के संदेशों को हर ग्राम-नगर के जन-जन तक पहुंचाने तथा उद्देश्यों में समाज के हर वर्ग की अधिकाधिक सहभागिता के लिए बृहत जन संवादों का प्रारंभ बेगूसराय से बीते 10 दिसंबर, 2023 को किया गया जिसमें 50,000+ व्यक्ति सम्मिलित हुए । 21 जनवरी, 2024 को आरा के महाराजा काॅलेज में द्वितीय बृहत जन संवाद में भी हजारों सम्मिलित हुए और 1 दिसंबर, 2024 को सासाराम (रोहतास) के तृतीय बृहत जन संवाद में भी 50,000+ व्यक्ति सम्मिलित हुए ।

8 दिसंबर, 2024 को छपरा (सारण) के राजेंद्र स्टेडियम में चतुर्थ तथा 9 फरवरी, 2025 को हाजीपुर (वैशाली) में पंचम बृहत जन संवाद मुक्ताकाश में निर्धारित है । बिहार के सभी जिलों में, भारत के प्रमुख महानगरों में तथा विदेशों में अभी ता 1600+ कार्यक्रम हो चुके हैं । अभियान के अंतर्गत आज 10,000 से अधिक सफल उद्यमी साथ जुड़कर स्वैच्छिक योगदान कर रहे हैं । अभियान के अंतर्गत अनेक स्टार्टअप सम्मेलनों तथा वाइब्रेंट बिहार ग्लोबल काॅन्क्लेव का आयोजन पटना में वर्ष 2022 तथा 2023 में किया गया है ।

दिल्ली के एनडीएमसी सभागार में वर्ष 2021 में बिहार उद्यमिता सम्मेलन तथा 2023 में बिहार विजन @ 2047 काॅन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया । दुबई, दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू, हैदराबाद, पुणे और वडोदरा में भी बिहार संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमियों को अभियान के साथ जोड़ा गया है । अनेक सफल उद्यमी ऐसे समिट में समय-समय पर स्टार्ट-अप को सलाह देते रहते हैं । चिकित्सकों द्वारा स्थापित जीवक अध्याय द्वारा आयोजित 250 से अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में 35,000+ वंचित व्यक्ति लाभान्वित हो चुके हैं ।

महिलाओं द्वारा स्थापित गार्गी अध्याय द्वारा आज बिहार के 8 जिलों में वंचित विद्यार्थियों के लिए 18 गार्गी पाठशाला केन्द्रों पर निःशुल्क शिक्षादान समर्पित किया जा रहा है तथा वंचित महिलाओं के स्वरोजगार हेतु गार्गी कला कौशल केंद्रों तथा गार्गी कृत्या के माध्यमों से उत्कृष्ट प्रयास किया जा रहा है । बिहार के अनेक जिलों यथा सिवान, पटना, गया, औरंगाबाद, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय में निःशुल्क शिक्षा केंद्र चल रहे हैं ।

छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में 8 दिसंबर को बिहार के सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे । इस बृहत जन संवाद में मुख्य अतिथि के रुप में श्री विकास वैभव, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भाग लेंगे। विशिष्ट अतिथियों में प्राइवेट स्कूल्स एन्ड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, छपरा सेंट्रल स्कूल के निदेशक हरेंद्र सिंह, शिक्षाविद सीमा सिंह,बॉलीवुड गायिका स्वाति मिश्रा, सच्चिदानंद ओझा, विक्की आनंद, सुरभित दत्त, जिला समन्वयक सुमंत कुमार, शिव शंकर सिंह, संजीव चौधरी, अभिनेत्री वैष्णवी, शैलेंद्र साधु, राहुल कुमार सिंह, अनूप नारायण सिंह, समाजसेवी गुडु बाबा, प्रशांत प्रताप यादव, आशीष रंजन, आलोक रंजन, डाॅ प्रीति बाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित होंगे ।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026