Delhi news: ड्रग फ्री दिल्ली 2027 के लिए क्या कर रही है दिल्ली पुलिस, आप भी जान लीजिए

Delhi news

Delhi news: ड्रग फ्री दिल्ली के लिए दिल्ली पुलिस खास अभियान चला रही है। धर पकड़ के साथ साथ जागरूकता अभियान के जरिए दिल्ली पुलिस ड्रग फ्री दिल्ली 2027 की तैयारी कर रही है। गौरतलब है की पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नशामुक्त भारत पर जोर दिया है। इसी के मद्देनजर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी इस अभियान की अपने स्तर से निगरानी कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में दिल्ली पुलिस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

Delhi news: क्राइम ब्रांच के चीफ ने कही यह बात

सेंट्रल पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग की गंभीरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग समाज और व्यक्ति दोनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान इस गंभीर खतरे से निपटने में अहम भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने दिल्ली को ड्र्ग फ्री करने के पुलिस संकल्प को दोहराते हुए आम जनता से इसमेे भागीदारी की अपील की। उन्होंने तीन साल के भीतर नशा मुक्त दिल्ली का लक्ष्य हासिल करने की घोषणा की।

सेंट्रल पार्क में आयोजित समारोह में में आकर्षक सार्वजनिक बातचीत, प्रदर्शन और शैक्षिक सत्र शामिल थे। बता दें कि उपराज्यपाल ड्रग तस्करी के बारे में सूचना देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा कर चुके हैं। जागरूकता अभियान के तहत दिल्ली पुलिस 200 होस्टल, 200 स्कूल, 50 कॉलेज, 200 पान दुकान, 200 फार्मेसी और 200 बार पब औऱ क्लब को कवर करेगी।

इसके अलावा टैक्सी, ऑटो की औचक चेंकिग आदि का अभियान चलाया जाएगा ताकि ड्रग तस्करी पर काबू पाया जा सके। दिल्ली पुलिस इस समय ड्रग तस्करों के खिलाफ ना केवल धर पकड़ कर रही है बल्कि उनकी संपत्तियां भी जब्त की जा रही हैं। नारकोटिक्स यूनिट के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक सेंट्रल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस बैंड प्रदर्शन, पेंटिंग प्रतियोगिता और दूसरे कार्यक्रमों के साथ साथ ई-प्रतिज्ञा भी लिया गया। पुलिस ने इस अभियान को #drugfreedelhi #IndiaSayNoToDrugs के तहत प्रचारित किया है।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी |
22-10-2026