मर्डर मिस्ट्री की ऐसी सत्य कथा जिसे जानकर दांतो तले उंगली दबा लेंगे आप

murder mystery

दिल्ली की एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। इस सत्य कथा की गुत्थियां तक खुलीं जब ब्लाइंड मर्डर केस के आरोपी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े। मामला दिल्ली के शास्त्री पार्क में इसी साल 30 मई को हुई एक अनोखी हत्या से जुड़ा हुआ है। इस हत्याकांड में एक कैब चालक जौहर अब्बास की अज्ञात हमलावरों के हमले में मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

ये थी मर्डर मिस्ट्री

दिल्ली के शास्त्री पार्क पुलिस को 30 मई के दिन सूचना मिली कि एक शख्स पर ब्लेड से हमला किया गया है। घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान 28 साल के जौहर अब्बास के रूप में हुई। वह कैब चालक का काम करता था। जौहर अविवाहित था और उसकी किसी से रंजिश की बात भी सामने नहीं आई थी। इसलिए यह मर्डर केस पूरी तरह से ब्लाइंड था।

ऐसे सुलझा मामला

क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय कुमार सैन के मुताबिक मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी राज कुमार की देखरेख और इंस्पेक्टर आशीष दहिमा के नेतृत्व में एसआई मोनू चौहान, शैलेन्द्र तिवारी, एएसआई उपेन्द्र, सत्येन्द्र, यशवीर, हेडकांस्टेबल प्रिंस, मोहित, सुधीर और महिला हवलदार शिवानी और पूजा की टीम ने इस सिलसिले में आकाश उर्फ मूसी योगेश उर्फ बंटी और रोहित उर्फ टोपी को गिरफ्तार किया है।

इन्हें गिरफ्तार कपने के लिए पुलिस को दिन रात एक करना पड़ा। इनके कब्जे से दो पिस्टल और 8 कारतूस भी बरामद हुए। पूछताछ में मर्डर मिस्ट्री का राज खुला तो खुद पुलिस भी चौंक गई। आकाश ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी रिया गाजियाबाद के कॉल सेंटर में काम करती थी। कॉल सेंटर के मालिक वकार ने रिया के आधार कार्ड वगैरा का इस्तेमाल कर एक मोबाइल फोन फाइनेंस करवाया था। उसने वादा किया था कि इसकी रकम वह रिया के खाते में जमा कर देगा।

मगर जब रिया ने जॉब छोड़ दी तो वकार ने रकम जमा करानी भी बंद कर दी। आकाश ने वकार को कई बार इस मामले को सुलझाने का अनुरोध किया मगर वकार ने मामला सुलझाने की बजाय धमकी देना शुरू कर दिया। आकाश ने वकार को मामला सुलझाने के लिए शास्त्री पार्क मिलने को कहा। इस दौरान आकाश ने अपने साथी योगेश औऱ रोहित को भी बुला लिया।

आकाश अपने साथ बैग में चाकू और चॉपर भी लेके चल रहा था। वकार से मिलने के बाद उन्होंने शराब मंगाने के लिए कहा। वकार ने अपने साथी अमन को उनके साथ शराब लाने भेज दिया। रास्ते में उन्होंने अमन के किडनैप की सोची ताकि वकार पर दबाव डाला जा सके। उनका इरादा भांप अमन बाइक से कूद गया। उन्होंने उसका पीछा किया मगर पकड़ हीं सके। उसकी तलाश में वह शास्त्री पार्क वापस पहुंचे।

मगर वकार भी उनका इरादा भांप गया था। इसलिए वह भी कहीं चला गया। इसी दौरान तीन अजनबियों ने वहां से गुजरने के दौरान उनके हाथ में चॉपर और चाकू देखा और उनसे झगड़ा करने लगे। इस झगड़े में रोहित के सिर पर हेलमेट से हमला हुआ। इसी के जवाब में आकाश ने जौहर अब्बास पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और तीनो फरार हो गए।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश |
27-10-2026