मर्डर मिस्ट्री से जब पर्दा उठा तो हुआ ऐसा सनसनीखेज खुलासा जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे

murder mystery

दिल्ली में हुई इस मर्डर मिस्ट्री की कहानी बड़ी हैरान कर देने वाली है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करीब डेढ़ महीने पहले हुई इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया है। 13 अप्रैल को साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में एक एमबीए छात्र की हत्या हुई थी। एमबीए हर्ष किराए के फ्लैट में दो साल से रह रहा था। वह दिल्ली और आसपास के कई समलैंगिक क्लबों का सदस्य थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

मर्डर मिस्ट्री आरोपी बिना टिकट ट्रेन में घूमता रहा

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राकेश पावरिया के मुताबिक मालवीय नगर में हुई इस सनसनीखेज हत्या को देखते हुए एसीपी नरेश सोलंकी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुशील कुमार के नेतृत्व में एएसआई अशोक दहिया, सोनू नैन, नरेन्द्र मलिक, कुलदीप मान, हेडकांस्टेबल प्रमोद, सूर्य देव, योगेश तोमर और महिला कांस्टेबल रेणु की टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम ने देहरादून, हरिद्वार और अन्य जगहों पर छापेमारी कर गुरूग्राम से विरेन्द्र उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने बताया कि 11 अप्रैल को हत्या के बाद से ही वह दिल्ली एनसीआर में छिपता रहा। इस बीच उसने बिना टिकट ट्रेन में यात्राएं की और गुरूद्वारा और भंडारा में खाना खाता रहा। 12 वीं कक्षा तक शिक्षा लेने के बाद वह रैपीडो में काम कर रहा था। वारदात वाले दिन वह हर्ष के पास अपने एक दोस्त मोहित के साथ पहुंचा था। मोहित को मालवीय नगर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

सनसनखेज है मर्डर की वजह

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि विरेन्द्र उर्फ मोटा की हर्ष की मां के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को हर्ष जान गया था। आरंभ में हर्ष उसे मारना चाह रहा था मगर बाद में दोनो दोस्त बन गए थे। हर्ष और मोटा के बीच समलैंगिक संबंध भी थे। 11 अप्रैल को हर्ष ने वीडियो कॉल कर के विरेन्द्र को बीयर पार्टी के लिए बुलाया था। विरेन्दर अपने दोस्त मोहित के साथ वहां पहुंचा। नशे में विरेन्द्र और हर्ष के बीच समलैंगिक संबंध बने। उसी दौरान हर्ष ने उसकी मर्दानगी को लेकर चुनौती दे दी। इसी बात से गुस्से में विरेन्द्र ने उसका गला दबा दिया।

हत्या की वारदात के बाद दोनों ने हर्ष का मोबाइल रोहणी में फेंक दिया। लेकिन वह और उसके दोस्त सीसीटीवी में कैद हो गए थे।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बच्चों के लिए सोशल मीडिया आयु सीमा: क्या भारत भी 16 वर्ष से कम उम्र के लिए सख्त नियम बनाएगा? | भारत में वन्यजीव तस्करी: कैसे होता है दुर्लभ जानवरों और पक्षियों का अवैध कारोबार? | साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कैसे मिले? हरियाणा मॉडल से जानिए रिकवरी बढ़ाने का सफल तरीका | AI का सही इस्तेमाल कैसे करें? गायत्री शक्तिपीठ में युवाओं को मिला विवेक और आध्यात्म का संदेश | Telegram Scam Toolkit: ₹2,000 में बिक रही Fraud-as-a-Service टूलकिट, AI की मदद से बढ़ रहा साइबर अपराध | पहाड़गंज मार्केट में बादशाहत की लड़ाई: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से समझिए बिल्डरों को कैसे बनाया जाता है निशाना | जीवन में खुश कैसे रहें? संतोष, दान और सकारात्मक सोच का सरल मंत्र | बच्चों की सुरक्षा के लिए दिल्ली के सभी स्कूलों में नई व्यवस्था, जानिए कैसे काम करेगी पूरी प्रणाली | भारत में क्रिप्टोकरेंसी लीगल है या नहीं? RBI की आपत्ति, नियम और निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी | Delhi Metro Stalking Case: CISF Helpline 155655 से कैसे पकड़ा गया पीछा करने वाला युवक? |
11-07-2026