akhrot khane ke fayede-तो सेहत के लिए इसलिए खास माना जाता है अखरोट

akhrot khane ke fayede
👁️ 580 Views

akhrot khane ke fayede-अखरोट (Walnuts) को बहुत हेल्दी माना जाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। यह सेहत के लिए कई तरीके से लाभकारी माना जाता है। हार्ट हेल्थ में सुधार ही नहीं बल्कि कैंसर के खतरे को कम करने में भी इसकी भूमिका मानी जाती है। रोजाना सुबह अखरोट का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

akhrot khane ke fayede hindi

प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से अखरोट को पौष्टिक स्नैक्स के रूप में माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से पेट को लगातार भरे रहने, वजन को नियंत्रित करने और लगातार एनर्जी पाने में मदद मिलती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरा होने के कारण यह हार्ट रिस्क को कम करता है। कोलेस्ट्राल लेबल को कम करने में भी इससे मदद मिलती है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन हेल्थ में भी सुधार करता है। यह याददाश्त में सुधार करता है। इसके अलावा कॉग्नेटिव फंक्शन को भी बढ़ाता है। कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद यह वजन को प्रबंधित करने में मदद करता है। हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर का कांबीनेशन खाने को कम करके संतुष्टि के स्तर को बढ़ाता है।

अखरोट पॉलीफेनोल्स का एक अच्छा स्त्रोत है। यह हमारी सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह कैंसर और हार्ट जैसी पुरानी बिमारियों के रिस्क को कम कर सकता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स सूजन रोधी प्रभाव डालते हैं। शरीर में पुरानी सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। फाइबर और हेल्दी फैट का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से यह ब्लड शुगर को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें-

(अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय या विकल्प नहीं है। https://indiavistar.com किसी भी तरह की चिकित्सीय विधि को अपनाने से पहले योग्य चिकित्सक से सलाह लेने की सलाह देता है। )

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
11-04-2026