car purchase-नीलामी की सस्ती कार और फोन लेने की कौन नहीं सोचता। ऐसी कार या फोन जो कोर्ट के आर्डर पर जब्त हुआ हो वह सस्ती मिल भी जाती है। लेकिन शातिर ठग आजकल इसकी लालच देकर भी लोगों से मोटी रकम ऐंठ ले रहे हैं। ऐसे ही एक ठग को दिल्ली की सब्जी मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर लोगों को निलामी की सस्ती कार देने का लालच देता था। लोग उसके झांसे में आकर मोटी रकम से हाथ धो बैठते थे।
car purchase-ऐसे खुला मामला
उत्तरी दिल्ली पुलिस के डीसीपी मनोज कुमार मीणा के मुताबिक पकड़े गए जालसाज की पहचान अयूब खान उर्फ दीपक चौधरी उर्फ दीपक डेढ़ा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। उसके पास से दिल्ली पुलिस की फर्जी आईकार्ड बरामद किया गया है। उसे एसीपी विजय कुमार रस्तोगी की देखरेख और इंस्पेक्टर राम मनोहर के नेतृत्व में एसआई विनोद, एएसआई अशोक और हवलदार संदीप की टीम ने पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक मुंबई निवासी हिरेन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2/3 जनवरी को वह तेजस राजधानी ट्रेन (Tejas Rajdhani train) में सफर कर रहे थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात दीपक चौधरी से हुई जिसने खुद को क्राइम ब्रांच अफसर के रूप में परिचय करवाया। उसने हिरेन को बताया कि नीलामी के लिए कुछ कार दिल्ली के तीस हजारी अदालत में खड़ी है।
उसने लालच दिया कि 2019 मॉडल की इनोवा वह केवल 5,30000 में पा सकता है। हिरेन उसकी बातो में आ गया कार लेने के लिए वह 29 जनवरी को तीस हजारी अदालत पहुंचा। वहां दीपक ने उसे ढाई लाख रु देने के लिए कहा साथ ही पैन व आधार कार्ड भी मांग लिया। जैसे ही उसने पैसे और कागजात दिए दीपक आंखों में धूल झोंक लापता हो गया।
इसके कुछ दिन बाद 14 मार्च को फिर एक शख्स से डेढ़ लाख रु की ठगी हो गई। उसे निलामी के आई फोन दिलाने का झांसा दिया गया था। सीसीटीवीआदि की जांंच के बाद पुलिस ने दीपक चौधरी के घर का पता लगाया और उसे उसे पूर्वी विनोद नगर से दबोच लिया। उसकी असली पहचान अयुब खान के रूप में हुई। उसके पास से फर्जी आई कार्ड आदि बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें
- सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प?
- वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क
- यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे
- कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स
- ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी













