सोमवार को दिल्ली में होंगे ट्रंप, ये हो रहे हैं सुरक्षा के प्रबंध, आप भी कर लें प्लान

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गुजरात यात्रा के दौरान रहने वाली सुरक्षा व्यवस्था के बारे में तो लगभग सबकुछ आप जान ही चुके हैं। हम बात अब ट्रंप के दिल्ली आगमन की बात करते हैं। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली से आगरा तक के बीच में सफर करने से पहले संभावित जाम का समय भी आप जोड़ लीजिएगा। क्योंकि ट्रंप का काफिला आपका रास्ता रोक सकता है। ॉ

डोनाल्ड ट्रंप गुजरात का अपना दौरा समाप्त कर 24 फरवरी को शाम करीब 7.30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। उनका विशेष विमान एयरफोर्स-1 पालम के टेक्नीकल एरिया में लैंड करेगा और वो वहां से सीधे होटल मौर्या शेरटॉन पहुंचेंगे। अमेरीकी खुफिया एजेंसी ने मौर्या शेरेटॉन को अपने कब्जे में ले लिया है। वहां के  आपराधिक रिकार्ड वाले कई कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल को ग्राहकों से भी खाली करा लिया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी अमेरीकी राष्ट्रपति के ठहरने के दौरान पूरा होटल खाली करा लिया गय़ा हो। इसके पहले अमेरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस होटल में ठहरे थे लेकिन उस समय केवल तीन मंजिल खाली कराई गई थी। बताया जा रहा है कि अमरीकी एजेंसियों ने पहले ही पूरा होटल खाली कराने के लिए कह दिया था इसलिए 20 से 25 फरवरी के बीचच होटल में कोई भी गेस्ट नहीं रह रहा। इसके पास मौजूद ताज पैलेस होटल के भी कुछ फ्लोर बुक किए गए हैं। चर्चा है कि ट्रंप का दौरा फाइनल होते ही भारतीय एजेसिंयों के साथ-साथ अमरीकी एजेंसियों ने इस इलाके की निगरानी सैटेलाइट से भी करनी शुरू कर दी थी। डोनाल्ड की पत्नी मिलेनिया मोतीबाग के स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखने जाएंगी। अमेरिका से करीब 1 हजार की संख्या में पुलिस बल के आने की भी खबर है। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर अमरीकी एजेंसियां किसी पर भी भरोसा नहीं करतीं।

ट्रंप की करिशमाई कार 

यही कारण है कि भारत में दौरे के दौरान डोनाल्ड ट्रंप अपनी विशेष फीचर वाली बीस्ट कार से ही सफर करेंगे। अमरीकी राष्ट्रपति के इस कार को आप करिश्माई कार कह सकते हैं। यह कार बम प्रूफ, केमिकल अटैक और न्यूक्लियर अटैक प्रूफ होती हैं। इसके पिछले हिस्से में राष्ट्रपति सहित 4 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है। साथ ही पैनिक बटन और ऑक्सीजन की स्पालई भी मौजूद रहती है। कार में शॉट गन, आंसू गैस, हथियार और जरूरत पड़ने पर खून भी मौजूद रहता है। कार के तेल का टैंक स्पेशल फोम वाला फूल प्रूफ होता है। इसके टायर पंचर ना होने वाले होते हैं और ये ध्वस्त होने पर भी काम करते हैं।

इस बार दिल्ली पुलिस तेज रफ्तार गाड़ियां होंगी तैनात

ट्रंप के सफर के दौरान तीन अलग अलग रूट होंगे। यानि तीन अलग अलग मार्गों पर पुलिस तैनात होगी। इस बार दिल्ली पुलिस काफिले के साथ अपनी तेज रफ्तार कार को तैनात करेगी क्योंकि पिछली बार ओबामा के सफर के दौरान लगाई गईं जिप्सियां काफिले से काफी पीछे रह गईं थीं। पूरे रूट पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। दिल्ली में अमेरीकी दूतावास को अमरीकी फोर्स ने अपना बेस कैंप बनाया है। ट्रंप जहां भी जाएगें वहां सिक्योरिटी ड्रील की जा रही है। मंगलवार यानि 25 फरवरी को ट्रंप के राजघाट, हैदराबाद हाउस और राष्ट्रपति भवन जाने की चर्चा है।        

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना |
07-11-2026