ये वो दुल्हन जिसे आप कभी ना चाहें, देखिए वीडियो, रहिए सावधान

बुलंदशहर, इंडिया विस्तार। बुलंदशहर पुलिस ने शादी कर ससुराल लुटने वाली दुल्हन औऱ उसके गैंग का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर 6 लाख रूपये से ज्यादा के गहने बरामद किए गए हैं।  इस गैंग ने हाल ही में बुलंद शहर के कोतवाली क्षेत्र के गांव मसौता निवासी युवक को ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस लुटेरी दुल्हन के अन्य सहयोगी की तलाश में जुटी है

आरोपी पायल और उसकी सहेली जानकी उर्फ जानवी पुलिस हिरासत में

एएसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि 15 फरवरी को क्षेत्रीय निवासी मनोज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 31 जनवरी 2020 को उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी जानवी, उसके पति राम ने अपनी बहन पायल उर्फ पूजा के साथ उसकी शादी कराई थी।



उसने बताया कि नौ फरवरी की रात में पायल ने अपनी बहन जानवी, बहनोई राम को फोन कर घर पर बुलाया और मौका पाकर रात में दस सोने का मंगलसूत्र, समेत अन्य जेवरात, घर में रखी 16 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। काफी तलाशने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और उसका फोन भी बंद आ रहा है।

लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश के लिए कोतवाली प्रभारी दिलीप सिंह को निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार को निरीक्षक दिलीप सिंह, एसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दनकौर रेलवे स्टेशन से पायल व जानवी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों फरार होने की फिराक में थी।

एएसपी गोपाल चौधरी के मुताबिक ल आरोपी दुल्हन पायल व उसकी सहेली जानवी से चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल जनेश्वर, शोभित मलिक, मंजू, मिथिला शामिल रहे। एएसपी ने बताया कि पुलिस गैंग के फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 

लड़कों को फंसाकर शादी कर करते थे ठगी

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी दुल्हन और उसकी कथित सहेली ने बताया कि वह अपने साथी राम को कही अपना भाई और कही पति बनाकर भेजते थे। और संपन्न घरों के लड़कों से शादी कर लेती थी। शादी के कुछ दिन बाद घर में रखे जेवरात नगदी लेकर फरार हो जाती थी।

पूर्व में कई लोगों को बना चुके है ठगी का शिकार
सिकंदराबाद एएसपी ने बताया पूछताछ में प्रकाश में आया कि पूर्व में भी लुटेरी दुल्हन अपने साथियों के साथ मिलकर बदरोड थाना तिलगांव जिला फरीदाबाद हरियाणा निवासी मनोज पुत्र प्रताप सिंह,गजरौला निवासी समेत अन्य युवकों को शादी के नाम पर ठगी का शिकार बना चुकी हैं।

दादरी निवासी बिचौलिए ने 4.20 लाख रुपये लेकर कराई थी शादी
मनोज ने बताया कि दादरी निवासी युवक ने खुद को पायल का चाचा बताया था। और उसने व उसके भाई अनूप की शादी पायल उर्फ पूजा, नेहा नाम की लड़की के साथ राजस्थान के बाबा मोहनराम मंदिर में कराई थी। पायल के फरार होने से कुछ दिन पूर्व ही नेहा घर मिलने के लिए जाने के लिए कहकर चली गई थी।

देखें वीडियो-–

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026