दिल्ली स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा कुख्यात हथियार सप्लायर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई कुख्यात गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले अरूण मान को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। अरूण दिल्ली एनसीआर के बदमाशों के बीच हथियार सप्लाई करने के लिए कुख्यात था। वह अंतर्राष्ट्रीय अवैध हथियार बाजार में कूदने की फिराक में था ताकि वहां से आटोमोटेड हथियार लाकर भारत के बदमाशों में सप्लाई कर सके।

पुलिस के मुताबिक एसीपी संजय दत्त के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संजीव कुमार और मान सिंह की देख रेख में एसआई संदीप यादव, आनंद गोपाल, एएसआई कुंवर पाल, लव कुमार, अशोक, शिव कुमार हवलदार विकास, संदीप, राहुल, दिनेश, जितेन्द्र चौधरी, सलीमुद्दीन, प्रवीण, अर्जुन, सिपाही मंजीत, रवि मिश्रा, गोविंद, मनीष और कर्मपाल की टीम ने आईजीआई एयरपोर्ट के पास से अरूण मान को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अवैध हथियार के अतंर्राष्ट्रीय सौदागरों से मिलने के लिए वह देश से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह कुख्यात गैंगस्टर जितेन्द्र उर्फ गोगी सहित कई कुख्यात बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है और उसके हथियार हाल के वारदातों में इस्तेमाल भी हुए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 1 देशी तमंचा सहित 6 हथियार बरामद किए।

अरूण मान बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई छोड़ने के बाद मोबाइल की दुकान चलाने लगा वहीं वह बदमाशों की संपर्क मे आया और कुछ समय बाद हथियार सप्लाई करने लगा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच |
13-10-2026