देश के आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव ने मारी बाजी

रायपुर, इंडिया विस्तार। नीति आयोग द्वारा मई माह की जारी डेल्टा रैकिंग में छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिला ने बाजी मारी है और पूरे देश में आकांक्षी जिलों में प्रथम स्थान हासिल किया है। नीति आयोग द्वारा देश के आकांक्षी जिलों में से पांच मोस्ट इम्पू्रवड डिस्ट्रिक्ट (पांच सबसे ज्यादा सुधार वाले जिलों )की सूची जारी की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ का कोण्डागांव जिला पहले स्थान पर है।

दूसरे स्थान पर उत्तरप्रदेश का फतेहपुर जिला, तीसरे स्थान पर झारखण्ड का पाकुर, चैथे स्थान पर राजस्थान का धौलपुर तथा पांचवे स्थान पर उत्तरप्रदेश का चित्रकूट जिला है। कोण्डागांव जिले में स्वास्थ्य और पोषण के साथ ही अधोसंरचना विकास के कार्यो का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन जीवन को बेहतर और आसान किया गया है। नीति आयोग द्वारा जारी डेल्टा सूची में कोण्डागांव जिले को पहला स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन सहित पूरे जिलेवासियों को इसके लिए बधाई दी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026