चौंकाने वाला है शाहीन बाग मामले में यह खुलासा, सुनिए डीसीपी ने क्या कहा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। शाहीन बाग में हुए हवाई फायरिंग के मामले में नया खुलासा चौंका देने वाला है। दिल्ली की चुनावी राजनीति इसके बाद अलग रूप ले लेगी। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने कपिल बैसला उर्फ कपिल गुर्जर के मोबाइल से बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे के मुताबिक कपिल गुर्जर और उसके पिता गजे सिंह ने 2019 के शुरू में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। पुलिस को कपिल के पिता गजे सिंह की फोटो डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और कपिल की फोटो आतिशी, संजय सिंह और गोपाल राय के साथ मिली है।

वारदात के दिन कपिल अपने साथी सार्थक के साथ बाइक पर डीएनडी फिर महारानी बाग और फिर सराय जुलेना पहुचा, कपिल के पेट में पिस्टल चुभने लगी तो उसने होली फैमिली के वॉशरूम में पिस्टल ठीक से रखी फिर शाहीन बाग गया। शाहीन बाग जाकर इसने दोस्त को वापिस भेज दिया उसके हाथ अपना मोबाइल भी भेज दिया। बाद में पुलिस ने छापा मारकर कपिल का फोन बरामद कर लिया है। कपिल के दोस्त सार्थक से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

1 फरवरी को हुई फायरिग की जांच में पुलिस को यह भी पता लगा है कि कपिल ने 2 राउंड फायर किए थे। पुलिस को सीसीटीवी के फुटेज से भी यह पता लगा है कि कपिल ने बयान में सही कहा है।

पुलिस के मुताबिक छापेमारी में मोबाइल बरामद होने के बाद जांच की गई लेकिन मोबाइल से वाट्सऐप चैट और तस्वीरे साफ कर दी गई थीं। पुलिस ने तकनीकी सहायता से उसे फिर से रिकवर कर लिया है।

25 साल का कपिल 12वी पास है, कॉलेज ड्रॉपआउट है। कपिल के पिता पॉलिटिशियन है वह बसपा से 2008 में जंगपुरा फिर पटपड़गंज से काउंसलर का चुनाव लड़े पर हार गए।

वीडियो में डीसीपी राजेश देव से सुनिए पूरी बात-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पुलिस की स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई: चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 29 महिलाएं रेस्क्यू, ITP एक्ट के तहत चार FIR दर्ज | NFSU में ईस्ट एशिया समिट साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस: वैश्विक साइबर अपराध के विरुद्ध भारत की रणनीतिक पहल | CISF और IIT दिल्ली की साझेदारी: ड्रोन हमलों से देश के एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कैसे होगी? | बढ़ रहा है डिस्पोजेबल ईमेल का खतरा: साइबर अपराधी कैसे छिपा रहे हैं अपनी पहचान, जानिए कैसे होगी रोकथाम | कड़ी सजा से ही काबू में आएगा साइबर अपराध, IT Act में बदलाव की जरूरत | कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत | QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा |
27-11-2026