सीआरपीएफ की मदद से खुला नक्सल खौफ से बंद यह स्कूल, देखें वीडियो

बीजापुर, इंडिया विस्तार। लाल आतंक यानि नक्सल से ग्रस्त बीजापुर जिले के पदेड़ा गांव में एक स्कूल पांच साल से बंद था। मगर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मदद से स्कूल फिर से बच्चों के लिए खोल दिया गया है। यह स्कूल 2014 से बंद था। इसे खोलने में सीआरपीएफ की 85 वीं बटालियन ने मदद की और लोगों से अपील किया कि बच्चों को पढ़ने दिया जाए।

बच्चों को पढ़ने का सामान बांटते सीआरपीएफ के अधिकारी

लाल आतंक के खौफ से पदेड़ा गांव के बच्चों की प्राथमिक शिक्षा ठप्प पड़ी हुई थी। इस बाबत ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के कैंप कमांडर अविनाश राय को उनके इलाकाई दौरे के दौरान बताया था। दरअसल इसके लिए प्रशासन से भी मदद मांगी गई थी। मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अविनाश राय ने ग्रामीणों की इस गुहार की चर्चा 85 बटालियन के कमांडेंट यादवेन्द्र सिंह यादव को बताया। तभी से सीआरपीएफ इस स्कूल को खुलवाने की जुगत करने लगी। गौरतलब है कि सीआरपीएफ चेरपाल खुद शिक्षा को प्रोत्साहन देने का अभियान चलाता है। बंद स्कूल को खुलवाने के लिए बल की 85 बटालियन ने जिला प्रशासन और ग्रामीणों के साथ अथक कोशिश की और आखिरकार स्कूल खुल गया।

पांच साल बाद 18 अक्टूबर को खुले इस स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर कमांडेंट ने बच्चों को सतत शिक्षा ग्रहण करने का सुझाव दिया तथा गांव वालो को समझाया कि गरीबी से लड़ने का माध्यम शिक्षा है तथा सीआरपीएफ हमेशा उनके विकास में सहयोग देती रहेगी। इस अवसर पर बच्चों को बैग, पेन , स्लेट, कॉपी,पेंसिल बॉक्स तथा यूनिफॉर्म भी प्रदान किया गया ।

कमांडेंट ने आए हुए ग्रामीणों को भी समझाया कि अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजे तथा प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें भी मच्छरदानी एवम् कम्बल का वितरित किया गया । इस दौरान वहां सहायक कमांडेंट अविनाश राय,बी ई ओ मो. ज़ाकिर खान , बी आर सी कामेश्वर दुब्बा एवम् शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

देखें वीडियो –


Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | RBI डिजिटल पेमेंट सुरक्षा नियम 2026 क्या है, जानिए कैसे रखेगा आपको सुरक्षित | दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: 1000 से ज्यादा चोरी की गाड़ियां ‘लीगल’ बनाकर बेचने वाला गैंग पकड़ा | CCTNS में दिल्ली पुलिस नंबर 1: प्रगति डैशबोर्ड पर 100% स्कोर के साथ लगातार छठी बार शीर्ष स्थान | IPPB में SHG बचत खाता कैसे खोलें?—पूरी जानकारी हिंदी में | Pitbull के बीच रजाई में छिपी महिला! दिल्ली में ऐसे खुली चौंकाने वाली क्राइम स्टोरी | अरुणाचल प्रदेश में हाई-टेक थर्मल ड्रोन से वन्यजीव संरक्षण को नई ताकत | डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड क्या है? WhatsApp पर ठगी से कैसे बचें, क्या है सरकार की नई तैयारी | Uttam Nagar Double Murder: फरार Akash @ Akki राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे पहुंची पुलिस | जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा | हीट स्ट्रोक से बचाव: AC से निकलकर तुरंत धूप में जाना क्यों खतरनाक है |
02-05-2026