दिल्ली पुलिस कर रही है बार्डर पर निगरानी, दबोचे जा रहे हैं संदिग्ध लोग, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली पुलिस काफी मु्स्तैद हो गई है। पिथले कई दिनों से हरियाणा से लगते बार्डर इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पहली बार दिल्ली पुलिस ने बार्डर की पहली बार दिल्ली पुलिस ने बार्डर की गतिविधियों पर निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया है। इस तकनीक के सहारे बार्डर पर खड़े पुलिसकर्मियों की निगरानी भी हो रही है।

वेस्टर्न रेंज की संयुक्त पुलिस उपायुक्त शालिनी सिंह के मुताबिक हरियाणा विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से कोइ ना घुस पाए इसके लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी रहती है।

आउटर दिल्ली मेे अभियान

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस के मुताबिक जिला पुलिस ने आधुनिक विजुअल तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस तकनीक की मदद से बार्डर पर मौजूद हर पिकेट पर कैमरे लगे हैं। इस कैमरे से लाइव तस्वीरें डीसीपी कार्यालय में पहुंच रही हैं। इसके अलावा डीसीपी खुद अपनी मोबाइल पर बार्डर पर चलने वाली गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। इस तकनीक की वजह से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बार्डर की गतिविधियों के साथ साथ वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर भी निगरानी रख सकते हैं।

आउटर दिल्ली मे भी इसी तरह की जांच अभियान चलाई जा रही है। जिला पुलिस उपायुक्त आर एस सागर के मुताबिक इस अभियान के दौरान कई गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

द्वारका और आउटर दिल्ली में चलाए जा रहे अभियान के के तहत पिछले 10 दिनों मे 6 शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से हजारों बोतल बरामद हुए। दूसरी तरफ द्वारका जिला पुलिस ने अभियान के दौरान 1 शराब तस्कर सहित 4 लोग गिरफ्तार किए। इनके कब्जे से देशी तमंचा और शराब की बोतलें बरामद हुईं।   

अकेले आउटर दिल्ली जिला पुलिस ने आधा दर्जन शराब तस्कर गिरफ्तार किए। इनसे हजारों शराब की बोतलें बरामद हुई। द्वारका जिला पुलिस की कार्रवाई में दो वाहन चोर, एक गैरकानूनी हथियार के साथ और एक शराब का तस्कर गिरफ्तार हो चुका है। पिछले दस दिनों में मिली इस कामयाबी के बाद दिल्ली पुलिस ने और अधिक सतर्कता के साथ बार्डर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बार्डर पर तैनात पुलिसवालों से बिना जांच किए किसी भी गाड़ी को जाने ना देने की हिदायत दी है।  

देखें वीडियो

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पेपर लीक कानून 2026: जानिए नए कानून में साइबर फारेंसिक कैसे जुटाएंगे डिजिटल सबूत | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Zero FIR से Cyber Crime पर लगेगी लगाम, इस खास पोर्टल से तुरंत कार्रवाई क्यों जरूरी? | Digital Arrest Scam: बैंक ने समय पर पैसा नहीं रोका तो लौटाने पड़ सकते हैं लाखों रुपये, जानिए RBI का नियम | PM kisan में 36,000 कैसे मिलेंगे ? जानिए किसान मान धन योजना की पूरी जानकारी | Digital Arrest Scams पर काबू पाने के लिए सरकार का नया प्लान क्या है, जान लीजिए आप भी | RRTS स्टेशन पर संदिग्ध अपहरण की कोशिश कैसे पकड़ी गई? CISF जवान की सतर्कता से 7 वर्षीय बच्चा सुरक्षित | पुलिसकर्मी की हत्या का रहस्य: सिर्फ एक सवाल पूछने की मिली खौफनाक सजा, ऐसे पकड़े गए कातिल | फेक न्यूज़ की पहचान अब होगी और तेज़, हर मंत्रालय में Quick Response Team | झारखंड के 20 वन प्रमंडलों में शुरू होगी JICA परियोजना, वन संरक्षण और ग्रामीण आजीविका पर रहेगा फोकस |
05-08-2026