फर्जी एजूकेशन बोर्ड का पर्दाफाश

👁️ 510 Views
दिल्ली के शाहदरा जिला पुलिस ने 6 साल से चल रहे फर्जी शिक्षा बोर्ड का पर्दाफाश किया है। ये बोर्ड वेबसाइट और अखबारो में इश्तेहार देकर 2011 से चल रहा था। लेकिन किसी की नजर नहीं गई थी। बोर्ड के संचालक अलग अलग 17 स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी की डिग्री, मार्कशीट देने का वादा करते थे और फर्जी मार्कशीट और डिग्री देते थे। पुलिस ने फर्जी बोर्ड के चेयरमैन शिव पांडेय सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग यूपी, गुजराती, चंडीगढ़, महाराष्ट्, हिमाचल के आलावा कई जगह के स्कुलो और यूनिवर्सिटी के सर्टिफिकेट बाँटते थे। इस पूरे रैकेट के लिए गिरफ्तार लोगों ने बकायदा वेबसाइट भी बना रखा था।
इनके पास से 15 हजार खाली और बनाई हुई फर्जी मार्कशीट अलग अलग यूनिवर्सिटी बोर्ड की, रबर स्टैम्प, प्रिंटर, कम्प्यूटर मिले है। फर्जी डिग्री औऱ सर्टिफिकेट देने के अलावा ये लोग  छोटे स्कूलों को एफिलेटेड करते थाे, निजी तौर पर संपर्क करने  वाले स्टूडेंट्स को भी मार्कशीट दिया जाता था। मान्यता लेने वाले  स्कुलो को नहीं पता होता था कि ये फर्जी बोर्ड चल रहा है।
इनका एक दफ्तर दिल्ली के विकासपुरी और एक लखनऊ में है। इसके चेयरमेन शिव प्रसाद पांडे के अलावा 6 लोग गिरफ्तार किए गए है। इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस को काफी पहले शिकायत मिली थी। मामला पेचीदा होने के कारण लंबी जांच के बाद कार्रवाई की गई। अब इस बात की जांच की जा रही है कि अब तक 2011 से कितनी फर्जी मार्कशीट और डिग्री बोर्ड के जरिए लोगो को ठग चुके है। पता चला है कि यह बोर्ड पहले 2008 में भी चला था फिर 2011 से दोबारा चल रहा था

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा |
14-03-2026