अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या

CBI ने PNB के 1085 करोड़ रुपये के लोन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस और अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि 2013–2017 के बीच बैंक से लिया गया लोन जानबूझकर दूसरी जगह डायवर्ट किया गया।
अनिल अंबानी पीएनबी मामला

कारोबारी अनिल अंबानी नए परेशानी में फंसते दिख रहे हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ धारी 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला पीएनबी बैंक से लिए गए 1085 करोड़ रुपये की लोन के बारे में है।

PNB की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

PNB के चीफ मैनेजर संतोष कृष्ण अन्नावरपू ने सीबीआई में शिकायत दी थी। नया एफआईर इसी शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साल 2013 से 1017 के बीच reliance communications के अधिकारियों के साथ मिलकर बड़ा वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

1085 करोड़ रुपये के लोन में धोखाधड़ी का आरोप

एफआईआर के मुताबिक रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने PNB से 1085 करोड़ रुपये का लोन लिया था। आरोप है कि लोन लेने की मंशा वापस ना करने वाली थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंपनी ने बैंक से प्राप्त लोन को दूसरी जगहों पर डाइवर्ट कर दिया।

आरोप है कि बैंक के धन का दुरुपयोग किया गया। इससे धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसी स्थितियां उत्पन्न हुई।

सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में रिलायंस कम्यूनिकेशंस, अनिल अंबानी औऱ मझारी काकर समेत कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। जाहिर है इस नए मामले की वजह से अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ेंगी।

उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई भी चल रही है। ऐसे में इस मामले मे भी उसी एंट्री हो सकती है।

सीबीआई जांच की संभावित दिशा

सबसे पहले सीबीआई यह जांच करेगी कि बैंक से लिया गया लोन क्या वास्तव में वास्तविक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल हुआ या उसे कहीं और इस्तेमाल किया गया। इसके लिए सीबीआई बैंक द्वारा प्रदान किए जाने वाले लोन की पूरी प्रक्रिया को समझेगी।

यह देखा जाएगा कि लोन किन शर्तों पर दिया गया था। इसके तहत कंपनी द्वारा पेश प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैलेंस सीट और वित्तीय दस्तावेज भी देखा जाएगा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ |
03-09-2026