दिल्ली पुलिसकर्मियों ने कैसे किया सीपी को थैंक यू

👁️ 618 Views

तारीख 31 दिसंबर, जगह दिल्ली का इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम। खचाखच भरे इस स्टेडियम में दिल्ली पुलिस के 25 हजार कर्मी और इनका परिवार इकट्ठा हुआ। एक साथ इतने पुलिसवाले और किसी वजह से नहीं बल्कि इसलिए इकट्ठा हुए कि उनकी पूछ अब अपने समाज में अचानक बढ़ गई है। जी हां दिल्ली पुलिस देश का पहला ऐसा बल बन गई जिसमें इस साल 25 हजार लोगों को पदोन्नति मिली है। सिपाही से सबइंसपेक्टर तक के इन पुलिसकर्मियों ने तरक्की की आस छोड़़ दी थी। 28 साल की नौकरी के बाद भी इन्हें तरक्की नहीं मिली थी। इसीलिए आज दिल्ली पुलिस के कमिश्नर आलोक वर्मा ही नहीं बल्कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित उनके सभी सहयोगी मंत्री भी इंदिरागंधी इंडोर स्टेडियम पहुंचे।

delhi-policeelhi-police-1

सीपी आलोक वर्मा को धन्यवाद देने के लिए 20 हजार पुलिसकर्मियों ने हस्ताक्षर कर बड़ा सा धन्यवाद बोर्ड भी रखा। यही नहीं 1997 बैच के पदोन्नत 16 इंस्पेक्टरों ने 26 किलोमीटर का मैराथन दौड़ पूरा कर धन्यवाद किया। धन्यवाद के इस अनोखे अंदाज से भावभीन हुए सीपी ने कहा कि जब उन्होंने पद संभाला और पता चला कि पुलिसकर्मी सालों से पदोन्नति के लिए तरस रहे हैं तभी से वो इस काम में लग गए थे। उन्होंने कहा कि 25827 पदोन्नति में बड़ी संख्या महिलाओं की भी है। दरअसल सीपी के इस मकसद को पूरा करने के लिए संयुक्त आयुक्त प्रवीर रंजन, पुलिस मुख्यालय इसटैबलिसमेंट के डीसीपी आर ए संजीव और इनकी टीम ने दिन रात एक किया औऱ फिर एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नति का इतिहास बना दिया। इस अवसर पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी पदोन्नति की तारीफ की और कहा कि यह पहला अवसर है जब पुलिसकर्मी परिवार की इतनी बडी संख्या को संबोधित करने का मौका मिला है। उन्होंने प्रस्तावित 15 हजार नए पदों को स्वीकृत होने के संकेत भी दिए।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी |
10-03-2026